बाबैन, 6 जनवरी (सुरेश अरोड़ा): हल्का विधायक मेवा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ई ट्रेडि़ंग प्रणाली को आढ़तियों पर जबरदस्ती थोपने नही दिया जाएगा। मेवा सिंह बाबैन अनाज मंड़ी मे आढ़तियों की बैठक को सम्बोंधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसान व आढ़तीयों को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि अनाज की खरीद किसी भी कीमत पर आनलाईन नही होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान फसल खरीद पहले की तरह होनी चाहिए क्योकि ई ट्रेडिग़ किसान व व्यापारी के हित में नही है और इसे किसान व व्यापारी के लबें समय चले आ रहे संबधों को तोडऩे का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आढ़ती का किसान के बिना व किसान का आढ़ती के बिना गुजारा नही होता। उन्होंने कहा कि मंडी के व्यापारीयों को कभी भी मेरी जरूरत पड़े तो मै व्यापारियों व किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हूं। इस मौके पर लाभ सिंह घिसरपड़ी, कीमती लाल, राजकुमार मक्कड़, जयपाल पंचाल,संजीव भूखड़ी,धर्मबीर बाबैन, मुकेश भगवानपुर,नाथी राम,प्रवीण सिंगला,रामपाल सैनी, सुरमख सिंह,हरिकेश सैनी,गुलजार सिंह, मोहन लाल चुघ,गुरमेल मरचेहड़ी,कौशल सैनी, लक्ष्मण राम सरण माजरा व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।