इतिहासकार रामचंद्र गुहा को पुलिस ने किया गिरफ्तार..!
बेंगलुरु ()नागरिकता कानून के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन हो रहा है। नागरिकता कानून के खिलाफ वामदलों और कुछ मुस्लिम संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है। इस बीच कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रदर्शन के दौरान इतिहासकार रामचंद्र गुहा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
नागरिकता कानून के खिलाफ लेफ्ट विंग और मुस्लिम संगठनों द्वारा बुलाए गए एक दिन के बंद को लेकर बेंगलुरु में तीन दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, वामदलों और मुस्लिम संगठनों ने कलबुर्गी में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने 20 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।