उन्नाव केस : यूपी में सियासत तेज़, BJP दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, लाठीचार्ज
उन्नाव।(atal hind) उन्नाव रेप केस की पीड़िता की मौत के बाद अब सियासत बढ़ गई है। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे, इसी बीच पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इसी बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रेप पीड़िता के परिवार से मिलने उन्नाव पहुंची।
रात 11.40 बजे हूँ मौत
उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में देर रात निधन हो गया। पीड़िता को गुरुवार को एयरलिफ्ट करके लखनऊ से दिल्ली लाया गया था। पीड़िता का शरीर 95 फीसदी जल चुका था। सफदरजंग अस्पताल के प्रवक्ता ने उन्नाव रेप पीड़िता के निधन की पुष्टि की है। सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शलभ कुमार ने बताया, ‘हमारे बड़े प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका। शाम में ही उसकी हालत खराब होनी शुरू हो गई थी। रात 11.10 बजे उसे कार्डियक अरेस्ट आया। हमने इलाज शुरू किया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रात में 11.40 बजे उसकी मौत हो गई।’
भाई से कहा- मैं जीना चाहती हूं
प्रियंका गांधी कर रही हैं परिजनों से मुलाकातप्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी परिवार से मिलने उनके घर के अंदर गई हैं। वे परिजनों से अकेले में मुलाकात कर यह जानना चाहती हैं कि परिवार अब क्या चाहता है।
यूपी में सुरक्षित नहीं महिलाएं : मायावती
इधर बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधा । उन्होंने कहा पिछले कुछ वर्षों से और विशेष रूप से वर्तमान भाजपा सरकार के तहत महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में एक भी दिन नहीं जाता। जब तक राज्य सरकारें आपराधिक तत्वों के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई नहीं करती हैं, तब तक ये घटनाएं नहीं रुकेंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री भी धरने पर बैठे
सपा के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज समाजवादी पार्टी के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा और बीजेपी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई। झड़प के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हुई।
उन्नाव पहुंची प्रियंका गाँधी
उन्नाव रेप केस की पीड़िता की मौत के बाद अब सियासत बढ़ गई है। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे, इसी बीच पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इसी बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रेप पीड़िता के परिवार से मिलने उन्नाव पहुंची।