पिहोवा 10 फरवरी (अटल हिन्द/पृथ्वी सिंह ):-
स्थानीय ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कस युनियन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। जानकारी देते हुए राज्य उपप्रधान बलदेव सिंह ने बताया कि ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कस युनियन सब डिपू पिहोवा के कर्मचारियों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया । सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें प्रधान सुनील कुमार निंबरैन, कार्यकारी प्रधान विनोद शर्मा,सीनियर वरिष्ठ प्रधान किशोरी लाल, जनरल सचिव रामफल, कोषाध्यक्ष शेर सिंह को नियुक्त किया गया। उन्होने बताया कि 14 फरवरी को सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का शपथग्रहण समारोह सब डिपू प्रांगण में किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा, राज्य महासचिव बलवान सिंह दोदवा सहित राज्य स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।