किसने फैलाया कोरोना वायरस ………….?
भारत में वायरल हो रही वीडियो से अमरीका के मनसूबों की खुली पोल।
दिल्ली (अटल हिन्द ब्यूरो)
कोरोना वायरस चीन द्वारा फैलाया गया है या किसी दूसरे देश की साजिश ने इस सवाल का भले ही किसी देश ने संज्ञान नहीं लिया है, लेकिन भारत में वायरल हो रही सात मिनट की एक वीडियो से अमरीका के मनसूबों की पोल खुली है। जिसमें बताया गया है कि चीन दुनिया का सुपर पॉवर देश बनने जा रहा था जो अमरीका को गंवारा नहीं था। उसने बर्तानीया व इजराईल देशों का सहारा ले चीन के अंदर वायरस फैलाया।
भारत में वायरल हो रही वीडियो के अनुसार:
चीन दुनिया का रईस देश बनता जा रहा था। अमरीका ने कई बार चीन को रोकने की कोशिश की, लेकिन हर बार नाकाम रहा। अमरीका इस पोजीशन में नहीं था कि वह चीन से जंग कर सके। लेहाजा उसने अफगानिस्तान से निकल तवज्जो इस वायरस को दी। क्यूंकि चीन को दुनिया की सुपर पॉवर बनने से रोकना था को लेकर अमरका अकेला काफी नहीं था। उसने चीन की आर्थिकता बिगाडऩे के लिए अपने साथ बर्तानिया और इजराईल को भी संग ले लिया। चीन 2019 के आखिर में विदेशों से बड़ी कमाई कर रहा था। सुपर पॉवर बनने की दहलीज पर था। अमरीका ने बर्तानिया व इजराईल के साथ योजनाबद्ध हो इस वायरस को चीन के वुहान में छोड़ दिया। शुरु में चीन को इस बात की समझ नहीं आयी कि आखिर वायरस कहां से फैला। जब तक उसे समझ आती तब तक वायरस बड़े स्तर पर फैल चुका था और अमरीका दुनियाभर के मीडिया द्वारा चीन को बदनाम कर चुका था। वायरस चीन से निकल इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और इरान तक जा पहुंचा। चीन को दुनियाभर में अछूत बना दिया। अमरीका ने चीन को नीचा दिखाने के लिए इमदाद करने के नाम पर सारी दुनिया से वाह-वाह ली। साथ ही विश्वभर के देशों को कहा कि चीन से संबंध करोगे तो मारे जाओगे। हालात यह हो गए कि देशों ने चीन से लेनदेन बंद कर दिया और चीन को मास्क तक मिलना बंद हो गए।वीडियो में बताया गया है कि अमरीका ने पिछले युद्ध के दौरान पैसा, मशीनरी व फौजी भी गंवाए। परिणाम यह है कि चीन महज एक महीने में चीन से जंग जीत गया वो भी बिना कुछ गंवाएं। आने वाले दिनों में चीन अमरीका के सामने घुटने टेकने वाला है।
देश चीन ने आरोपमुक्त होने को सच छिपाया:
कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई, जिसके बाद दुनिया भर में अब कोरोना का आतंक है। चीन के मुताबिक कोरोना वायरस से वहां 4 हजार ही मौतें हुई है, जबकि सूत्र बता रहे हैं कि चीन में 1.70 करोड़ मौतें हो चुकी हैं। जिन आंकड़ों को चीन छिपा रहा है। चीन सरकार की गतिविधियों का सामने नहीं आने का राज वहां स्वतंत्र मीडिया नहीं बल्कि वहां का मीडिया सरकारी नियंत्रण में होना बताया जा रहा है। जिसके चलते चीन बता रहा है कि उसके देश में नए संक्रमित मामलों में बहुत कमी आई है और मरने वालो की संख्या भी लगातार कम हो रही है। चीन के झूठ का एक और आंकड़े की सूचनाएं वायरल हो रही हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि जनवरी 2020 से पहले हर महीने इसके ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी। लेकिन जनवरी से मार्च के बीच इसके 1.50 करोड़ से ज्यादा एक्टिव ग्राहक गुम हो चुके है, 80 लाख से ज्यादा के लोगों के मोबाइल अब बंद है।