खस्ताहाल हरियाणा में 349 केस 7 नए मामले आए,108 मरीज एक्टिव
349 cases, 7 new cases occurred in decaying Haryana, 108 patients active
फरीदाबाद (अटल हिन्द/योगेश गर्ग )।खस्ताहाल हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 349 हो गई है। शुक्रवार को 7 मरीजों का इजाफा हुआ है। झज्जर जिले में एक बार फिर 4 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं सिरसा में 2 और सोनीपत में 1 नया मरीज मिला है। शुक्रवार को एक भी मरीज ठीक नहीं हुआ। हरियाणा में अब 108 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
HARYANAमुनाफाखोरी और कालाबाजारी व्यापारी नहीं बल्कि सरकार के अधिकारी करवा रहें है ?
झज्जर में आढ़ती के रिश्तेदार भी पॉजिटिव मिले
झज्जर में 4 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, इनमें से एक बहादुरगढ़ सब्जी मंडी से जुड़ा केस है। जबकि झज्जर में तीन केस आए हैं। यहां तीन में से दो लोगों का कनेक्शन भी सब्जी मंडी से जुड़ा है। दरअसल वे पिछले दिनों पॉजिटिव पाए गए सब्जी मंडी आढ़ती के रिश्तेदार हैं। दोनों आढ़ती के संपर्क में आए थे। आढ़ती दिल्ली की अजादपुर सब्जी मंडी से सब्जी लेकर आता था। उसके पॉजिटिव पाए जाने पर संपर्क में आए लोगों के टेस्ट करवाए गए थे।
नांदेड़ से लौटे एक पुरुष व महिला संक्रमित
महाराष्ट्र में स्थित सिखों के प्रसिद्ध गुरुद्वारे हुजूर साहेब नांदेड़ से बुधवार को सिरसा में 21 लोग लौटे थे। इन्हें क्वारैंटाइन किया करके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से एक महिला और एक पुरुष का टेस्ट पॉजिटिव आया है। इन्हें डबवाली के एक कॉलेज में क्वारैंटाइन किया गया था। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इन्हें सिरसा के सिविल अस्पताल में ले आया गया है। जहां इलाज किया जा रहा है। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन एसके नैन ने की है।
मरते मरते डीएफएससी अधिकारी ने उप मुख्यमंत्री Dushyant के विभाग के भ्रष्ट तंत्र का किया पर्दाफाश
अब भी नूंह पहले नंबर पर
राज्य में सबसे ज्यादा 58 मरीज नूंह के हैं। गुरुग्राम में 57, फरीदाबाद में 53, पलवल में 34, सोनीपत में 26, झज्जर में 28, पंचकूला में 18, अम्बाला में 14, पानीपत में 13, करनाल और सिरसा में 6-6, हिसार और रोहतक में 4-4, भिवानी और यमुनानगर में 3-3. जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र में 2-2, चरखीदादरी और फतेहाबाद में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुडग़ांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा गया है। उनके समेत प्रदेश में अब कुल 235 मरीज ठीक हो गए हैं। नूंह में 50, फरीदाबाद में 41, गुरुग्राम में 38, पलवल 32, पंचकूला में 17,अम्बाला में 10, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर में 3, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र और भिवानी में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं, उनके समेत कुल आंकड़ा 235 हो जाता है। प्रदेश में अब तक 133 जमाती संक्रमित मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा नूंह जिले से हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, पलवल 31, फरीदाबाद 23, गुरुग्राम 15, अम्बाला 5, पंचकूला 7, यमुनागर 3, भिवानी 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों और गांवों से पकड़ा गया था।
CBI जांच की खबर मिलने पर मृतक की पत्नी बोलीं सर प्लीज इसे छापते रहना
रेड जोन में अब सोनीपत और फरीदाबाद
ऑरेंज जोन में 18 जिले,ग्रीन जोन मे दो जिले
लॉकडाउन के फेज-2 के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय देश के राज्यों के अलग-अलग जिलों को रेड,ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। इसमें हरियाणा के लिए एक अच्छी खबर ये है कि रेड जोन में अब दो जिले हैं। इनमें सोनीपत और फरीदाबाद शामिल है। वहीं सबसे ज्यादा 18 जिलों को ऑरेंज जोन में रखा गया है। ग्रीन जोन में पहले चार जिले थे,जो घटकर अब दो रह गए हैं। महज रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ ग्रीन जोन में रह गए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मामलों की संख्या,डबलिंग रेट और टेस्ट के हिसाब से जिलों की नई सूची बनाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिन्हें रेड जोन में घोषित किया है,उनमें सख्ती जारी रह सकती है। उन्होंने कहा है कि रिकवरी रेट बढ़ा है। इसी हिसाब से अब अलग-अलग इलाकों में जिलों को जोन
वाइज बांटा जा रहा है।
रेड जोन में दो जिले:सोनीपत,फरीदाबाद
ग्रीन जोन में दो जिले:महेंद्रगढ़, रेवाड़ी
ऑरेंज जोन में 18 जिले:
गुरुग्राम,नूंह,पानीपत,पंचकूला,पलवल,रोहतक,
हिसार,अम्बाला,झज्जर,भिवानी,कैथल,कुरुक्षेत्र,
करनाल,चरखी दादरी,फतेहाबाद,
जींद,सिरसा,यमुनानगर
डिप्टी सीएम समेत चंडीगढ़ में काम करने वाले
104 पत्रकारों का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और 104 पत्रकारों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। बीते बुधवार को इन सभी के सैंपल चंडीगढ़ के सेक्टर-3 में स्थित एमएलए हॉस्टल में लिए गए थे। हरियाणा सरकार ने हर जिले में मीडियाकर्मियों के कोरोना टेस्ट करवाए हैं। बुधवार को जब पत्रकारों के सैंपल लिए जा रहे थे तो डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सबसे पहले सैंपल दिया। उन्होंने जागरूकता लाने के मकसद से कोरोना टेस्ट कराया था। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपील की थी कि कोरोना टेस्ट कराने से किसी को घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि हम सब सुरक्षित रहेंगे। तभी पूरे प्रदेश को सुरक्षित रखने का काम कर पाएंगे।