खेल मंत्री संदीप सिंह ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ में आहुति डाल कर किया अंतराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आगाज,
अंतराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव हर वर्ष नए लुक में आएंगा नजर:संदीप सिंह
प्रसिद्घ कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
पिहोवा 27 जनवरी अटल हिन्द/पृथ्वी सिंह :-
हर वर्ष की भांति इस बार भी पिहोवा में सरस्वती तीर्थ स्थल पर हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड एवं प्रशासन के तत्वाधान मेें आयोजित 3 दिवसीय अंतराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा, पदमश्री एवं संस्कार भारती के संस्थापक योगेन्द्र बावा,एसडीएम डा. संजय कुमार, एसडीएम लाडवा अनिल यादव ने हवन यज्ञ में आहुति डाल कर विधिवत रूप से किया और दीप शिखा प्रज्जवलित करके सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अंतराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव से पिहोवा तीर्थ नगरी को पूरे विश्व में एक पहचान मिली हैऔर इस महोत्सव को इस वर्ष एक नया स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। इस अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव को हर वर्ष नए लुक देने का प्रयास राज्य सरकार की तरफ से किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शंखनाद की ध्वनि के बीच खेल मंत्री ने स्वयं अपने हाथों से नगाडा बजाकर अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव का उदघाटन किया। इस दौरान खेल मंत्री ने समाजसेवी उमाकांत शास्त्री द्वारा सम्पादित पिहोवा के इतिहास और महोत्सव के कार्यक्रमों को दर्शाने वाली अन्तसलीला स्मारिका का विमोचन किया। खेल मंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि प्रशासन के प्रयासों से अंतराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव को एक बडा स्वरूप देने का प्रयास किया गया है। उन्होने कहा कि महोत्सव में लगातार कुछ नया करने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन इसके लिए सभी लोगों के सहयोग की जरूरत होगी, क्योंकि लोगों के सहयोग के बिना किसी भी मुकाम को हासिल नहीं किया जा सकता। आज इस अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव में भाग लेने का जो सौभागय प्राप्त हुआ है वो भी आम जनता के सहयोग से ही संभव हुआ है, जिसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि पिहोवा में होने वाले तमाम धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में लोगों को बढचढ कर भाग लेना चाहिए और हर वर्ग की भागीदारी होनी चाहिए। इस कार्य के लिए प्रशासन और सरकार हर संभव सहयोग करेगी।
उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि 27 से 29 जनवरी तक चलने वाले अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव में प्रशासन की तरफ से हर प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए गए है और पर्यटकों की सुविधा को जहन में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए है। इस वर्ष महोत्सव को सूरजकुंड की तर्ज पर आयोजित करने का प्रयास किया गया है। इस महोत्सव में सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करके आयोजन को सफल बनाएंगे। इस मौके पर एसडीएम संजयकुमार, तहसीलदार नवनीत कुमार , नायब तहसीलदार राजेन्द्र रोहिल्ला, तहसीलदार नवनीत, खण्ड शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र गर्ग, प्रोजेक्ट अधिकारी डा.पवन आर्य,ब्रहामण पंचायत के प्रधान विक्रम चक्रपाणी, शिव दर्शन मुरार एडवोकेट, गुरप्रीत कम्बोज, अनिल बागड़ी, अक्षय नंदा, नरेश तनेजा, आशीष चक्रपाणी, महंत तरण दास, अनिल धवन, बलदेव काहड़ा आदि मौजूद थे।
बॉक्स
हरियाणवी खाना बना पर्यटकों के लिए विशेष पसन्द
अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव में हरियाणा दर्शन पर्यटकों के बीच काफी सराहा गया और हरियाणवी बाजरा रोटी, चुरमा, लस्सी व दही के सेवन के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इसी बीच सरकार द्वारा सहायतार्थ समूहों द्वारा बनाया गया अचार, मसाले व अन्य सामान को भी महिलाओं द्वारा काफी तवज्जो दी गई थी। हरियाणवी महिलाओं द्वारा तैयार पूरी छोले के स्टाल पर भी काफी भीड़ देखने को मिली।