AtalHind
अम्बाला

गन्ने के रेट में की गई बढौतरी नाकाफी : सुरजीत सिंह

गन्ने के रेट में की गई बढौतरी नाकाफी : सुरजीत सिंह
अम्बाला, पूर्ण सिंह
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के अम्बाला मंडल महासचिव सुरजीत सिंह कसेरला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के रेटों में की गई मामूली बढौतरी नाकाफी है। इससे किसानों में रोष है। सरकार ने गन्ने के रेटों में मात्र 14 रुपए की बढौतरी करके किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) यह सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिले। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को पीपली नई अनाज मंडी में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसान, मजदूर, व्यापारियों और बेरोजगार युवाओं के मुद्दे उठाए जाएंगे। उन्होंने सभी वर्गों से अपील की कि वह रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

Advertisement

Related posts

एयर फोर्स स्टेशन अंबाला में नं. 5 स्क्वाड्रन का प्लैटिनम जयंती समारोह

editor

आकाश+ बायजूस ने हमारे रक्षा बलों को श्रद्धांजलि दी

atalhind

गब्बर(अनिल विज)के घर में हो गई “सर्जिकल स्ट्राइक”, जग्गी सिटी सेंटर पर करवाई गई तोड़फोड़

admin

Leave a Comment

URL