घरौंडा के कुताना गांव के खेतों में डबल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में फैली सनसनी
घरौंडा : 26 सितंबर ,प्रवीण कौशिक
खण्ड के कुताना गांव के खेतों में डबल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मरने वाले दोनों दपंति थे। दोनों के शव अर्धनग्र हालत में मिले है। हमलावरों ने मृतक व्यक्ति के शव को चारपाई व कपड़ों के साथ जलाने का भी प्रयास किया गया है। परिस्थितियों को देखते हुए महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। वारदात के बाद डीएसपी, थाना प्रभारी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून से सनी कस्सी व अन्य सामान बरामद किया है। अनुमान लगाया जा रहा है हमलावरों ने इसी कस्सी से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कुताना निवासी रामरतन व उसकी पत्नी ओमवती गांव के जमींदार सतपाल सिंह के खेतों में पिछले कई वर्षो से मजदूरी का काम करते थे। दोनों पति-पत्नी खेतों में बने कमरे में रहते थे। वीरवार की सुबह करीब छह बजे दोनों पति-पत्नी के शव लहूलुहान व अर्धनग्न हालत में मिले। मृतक रामरतन का शव बरामदे में चारपाई के पास पड़ा मिला था। हमलावरों ने चारपाई व शव के पास पड़े कपड़ों को भी जलाने की कोशिश की है। इसके अलावा महिला ओमवती का शव कमरे से लगभग पचास मीटर की दूरी पर खेतों में पड़ा मिला है। पति-पत्नी के मर्डर की सूचना कुताना व आस पास के गांवों में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों का हुजुम एकत्रित हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचें डीएसपी रामदत, थाना प्रभारी सचिन कुमार व फोरेंसिक टीम ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को मृतक रामरतन के शव के पास से खून से सनी कस्सी भी मिली है। कस्सी के अलावा फोरेंसिक टीम ने अन्य साक्ष्य भी घटनास्थल से जुटाए है। पुलिस ने मृतक रामरतन के रिश्तेदार अजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बॉक्स-
क्या महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है-
मृतक महिला ओमवती का शव उसके पति रामरतन के शव से दूर खेतों में मिला है। शव अर्धनग्र हालत में था। जिन परिस्थितियों में महिला का शव बरामद हुआ है उससे पुलिस ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। हत्या के कारणों का पता चल पाए, इसके लिए पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
वर्जन-
कुताना गांव में एक दंपति की निर्मम हत्या की गई है। दोनों के शव अर्धनग्न हालत में खेतों में बरामद हुए है। घटनास्थल से खून से सनी कस्सी व अन्य सामान भी बरामद हुआ है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
-रामदत्त, डीएसपी घरौंडा