घर में जरूर लगाएं ये पौधा, नहीं होगी पैसों की कमी जाने इसके फायदे
आजकल हर कोई घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए पेड़-पौधे लगाता हैं। घर में बना छोटा सा गार्डन वह जगह है, जहां बैठकर आप ताजी हवा का आनंद लेते हैं। घर में लगे पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध करके नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करते है लेकिन क्या आप जानते है कि यहां पौधे आपकी किस्मत भी खोल सकते हैं। वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते है, जिन्हें घर में लगाने से आपको धन लाभ होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि सकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के अलावा घर में कभी भी धन हानि नहीं होने देते।
आप भी उन पौधों को अपने घर के आंगन में जरूर लगाएं, जो आपको स्वस्थ रखने, सकारात्मक ऊर्जा लाने के साथ-साथ आपके लिए गुड लक भी साबित हो। धार्मिक और वास्तुकला की दृष्टि से हमारे प्राचीन ग्रथों में उन पेड़-पौधों का पूर्ण विवरण दिया गया जिनको घर में लगाने से बरकत होती है घर में सुखसमृद्धि आती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही पौधे के बारे में बताने जा रहे जो बहुत शुभ होता है।
https://play.google.com/store/
हमें ख़बरें Email: atalhindnews@gmail.com WhatsApp: 9416111503/9891096150 पर भेजें (Yogesh Garg News Editor)
तुलसी का पौधा :-
हिंदू धर्म में बेहद खास समझा जाने वाला तुलसी का पौधा घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होने देता। इसके अलावा इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। इस पौधे को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं।
सफेद आक :-
इसे गणपति का पौधा मानते हैं और यह दूध वाला होता है। वैसे तो वास्तु के हिसाब से दूध वाले पौधे अशुभ होते हैं, सफेद आक इस मामले में अपवाद है। जिस घर में यह पौधा फलता-फूलता है वहां हमेशा बरकत बनी रहती है। जिस घर में यह पौधा लगा होता है उस घर पर कोई बुरी नजर नहीं लगती और वह काली शक्तियों से भी मुक्त रहता है। उस घर में रहने वाले लोगों पर किसी जादू-टोने का असर नहीं होता। आक का पेड़ मुख्यद्वार के सामने लगाना चाहिए। शिवजी के पूजन में इसके फूलों का प्रयोग होता है।
आंवले का पौधा :-
वास्तु अनुसार इस पौधें को घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसके अलावा आप घर में इसका चित्र भी लगा सकते है। इस पौधे को घर में लगाने से वातावरण भी शुद्ध रहता है।
हरसिंगार या पारिजात वृक्ष :-
इस पौधे को घर में लगाने से कभी दरिद्रता नहीं आती। इसके फूल घर सुगंधित करने के साथ-साथ धन लाभ का कारण भी बनते है। इसलिए अपने होम गार्डन में हरसिंगार या पारिजात वृक्ष जरूर लगाएं।
शमी का पौधा :-
शमी का पौधा न केवल घर की डैकोरेशन में काम आता है बल्कि यह फूल घर में कभी धन हानि भी नहीं होने देता है। आप इस पौधे को अपनी बालकानी में भी लगा सकते है।
कृष्णकांता फूल :-
आपके गार्डन और घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ यह नीले रंग का फूल आर्थिक समस्याओं को भी दूर करता है। लक्ष्मी का स्वरुप माना जाने वाला यह पौधा घर में सुख-शांति भी बनाए रखता है।
मीठा नीम या कड़ी पत्ता :
इस पौधें को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसके अलावा इससे घर के किसी भी सदस्य को धन की कमी नहीं होता। इसके साथ ही इस पौधें को लगाने से घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।