शातिर लड़की बोली शारीरिक संबंध बनाओ फिर ,,,,,,,,
चंडीगढ़(अटल हिन्द ब्यूरो )
यहां सैक्टर -20 के रहने वाले एक नौजवान को शारीरिक संबंध बनाने का झांसा देकर एक शातिर लड़की ने ऐसी चाल चली,
जिसके बारे नौजवान ने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल, सोशल साइट पर नौजवान की दोस्ती एक शातिर लड़की के साथ हो
गई। लड़की ने उसके साथ ऐसी ठगी मारी कि उसे भनक भी नहीं लगी। लड़की ने कहा कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध
बनाना चाहती है। इसी आड़ में महिला ने सैक्टर-20 निवासी व्यक्ति से ऑनलाइन 2,13,575 रुपए की धोखाधड़ी की। साइबर सैल
द्वारा केस की जांच किए जाने के बाद सैक्टर-19 थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आई.टी. एक्ट व अन्य वारदातों के
तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।