तरावड़ी-खौफनाक कदम! युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप तो दो युवकों ने जहर खाकर की आत्महत्या

Team Atal Hind4 October 20212 min read2 viewsकरनाल
बदनामी के डर से नाबालिग छात्रों ने उठाया यह खौफनाक कदम!
युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप तो दो युवकों ने जहर खाकर की आत्महत्या
लड़की द्वारा छेड़छाड़ मामले में राजीनामा के बाद निगला जहर, दोनों की मौत!
तरावड़ी, 3 अक्तूबर (रोहित लामसर)।
तरावड़ी के गांव तखाना में बदनामी के डर से दो नाबालिग छात्रों ने खौफनाक कदम उठाया। उंन्होने जहर निगल लिया, जिसके कारण दोनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक खबर के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल पैदा हो गया। जानकारी अनुसार करीब दो दिन पहले गांव तखाना की ही एक लड़की द्वारा गांव के ही दो छात्र विशाल और साहिल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद 112 नम्बर पर सूचना देने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँची थी। तरावड़ी थाना दरबार मे शिकायत जाने के बाद दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर राजीनामा भी हो गया था, लेकिन अगले ही दिन रविवार को आसपास रहने वाले दोनों छात्रों विशाल और साहिल ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भी ले जाया गया,
लेकिन दोनों की मौत हो गई। जैसे ही एक साथ दोनों युवकों की मौत की खबर पता चली तो  गांव के लोग मृतक युवकों के घर पहुँच गए। सूचना पाकर तरावड़ी थाना प्रभारी प्रमोद गौतम भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। कार्रवाई का भरोसा दिलाकर परिजनों को शांत करवाया गया। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। इधर मृतकों के परिजनों रामप्रसाद एवं शिंदा ने आरोप लगाया कि लड़की ने झूठी शिकायत दी थी, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। मामले की जाँच कर रहे ए.एस.आई. सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि लडक़ी एवं उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है ओर पूछताछ के लिए फिलहाल दोनों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी प्रमोद गौतम ने बताया कि परिजनों ने जिन पर आरोप लगाए थे, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment