नशा पिलाकर युवती से किया रेप, छोटी बहन को भी छेड़ा
कैथल, 2 नवंबर
चीका थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में युवती को नशा पिलाकर दुष्कम करने का मामला प्रकाश में आया है। अभियुञ्चत के साथ आए अन्य युवक ने युवती की छोटी नाबालिग बहन के साथ भी छोड़छाड़ की। इस बारे में पीडि़त युवती ने दोनों के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज करवाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी प्रेम सिंह निवासी गांव भागल ने पीडि़त युवती को कुछ बात करने के लिए चीका बुलाया। युवती अपनी नाबालिग बहन के साथ प्रेम सिंह से मिलने के लिए अपने शहर से चीका आई तो दोनों आरोपी उन्हें एक होटल मेंं ले गए। वहां प्रेम सिंह ने पीडि़ता को कोई नशीली वस्तु पिलाई और उसके बेहोश होने पर उसके साथ रेप किया। इधर उसके साथ आए युवक ने भी पीडि़ता की बहन के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। अभियुञ्चतों ने उसकी फोटो भी बनाई और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरक्रतारी का समाचार नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।