महिलाओ के खिलाफ अपराधों की रोकथाम”
kaithal(atal hind)महिला एवं बाल विकास कैथल शहरी द्वारा महिलाओ के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के बारे मे कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कमलेश गर्ग मैडम द्वारा की गई।
महिलाओं को अपराधो के खिलाफ जो क़ानून बनाये गए है उनके बारे में जागरूक किया गया ।वन स्टॉप सेन्टर के बारे मे बताया गया।महिलाओ को बताया गया कि अब अपराध न सहे,अपनी चुप्पी तोड़े और तुरन्त 181 पर कॉल करे। महिलाओ को उनके अधिकारों के बारे मे जागरूक किया गया। महिलाओ को समजाया गया कि मानसिक व आर्थिक रुप से शशक्त बने ।डॉक्टर वर्मा द्वारा महिलाओं को किचन गार्डेनिंग के बारे मे विस्तार से बताया गया।इस कार्यक्रम में 50 महिलाओं ने भाग लिया। सुपरवाइजर मंजू बंसल,पूनम देवी और सुमन कुमारी भी कार्यक्रम म उपस्थित रही।