युवक को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी दो दिन की रिमांड पर |
हसनपुर पलवा(मुकेश वशिष्ट)
हसनपुर थाना पुलिस ने गोली मारकर युवक को घायल करने के मामले में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन की रिमांड पर ले लिया है। पुलिस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हसनपुर थाना प्रभारी रामवीर सिंह डागर ने जानकारी में बताया कि 1 सितंबर 2019 को दर्ज मामले में गांव भिडूकी निवासी महेश सुबह बांसवा रोड पर घुमने के लिए जा रहा था तो रास्ते में दो गाडियों में सवार कुछ युवक आए और उन्होंने महेश के उपर हथियारों से हमला कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने महेश को गोली मारकर घायल भी कर दिया था। पुलिस ने महेश के भाई की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में गांव अल्लीका थाना गदपुरी निवासी महेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महेश को शुक्रवार को अदालत में पेश करके दो दिन की रिमांड पर ले लिया था। डागर ने बताया कि मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दविश दे रही है। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Uncategorized