अपडेट Haryana Election 2019 Voting छिटपुट घटनाओं के बीच मेवात में सबसे ज्यादा मतदान, गुरुग्राम फिसड्डी
विशेष बातें
भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला, कुछ सीटों पर जेजेपी की मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणीय।
यमुनानगर में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव मेहर माजरा में बने बूथ नंबर 238 और 239 में तनाव के मद्देनजर रिजर्व फोर्स लगा दी गई है
शाम में कैथल में हंगामा हो गया और दो पक्ष भिड़ गए। कैथल के आटीआई के मतदान केंद्र पर विवाद हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। क्रुद्ध लोगों ने कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला के भाई की कार तोड़ दी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी
पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के गांव में हंगामा, दो गिरफ्तार
उचाना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गांव डूमर खां में विवाद हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ पर कब्जा करने और फर्जी मतदान का आरोप लगाया गया। इस पर विवाद और हंगामा हो गया। इस कारण वोटिंग रुक गई। एसपी व डीसी मौके पर पहुंचे। काफी संख्या में अर्द्ध सैनिक बल और पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है । जेजेपी उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने फर्जी वोट डालने का विरोध करने पर हमले का आरोप लगाया है।
छह बजे तक हरियाणा में 65 प्रतिशत मतदान
जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 61.07
अंबाला- 57.19
यमुनानगर- 68.11
कुरुक्षेत्र- 64.07
कैथल- 69.11
करनाल- 58.72
पानीपत- 60.09
सोनीपत- 58.13
जींद- 67.41
फतेहाबाद- 68.72
सिरसा- 64.98
हिसार- 64.98
भिवानी- 67.52
रोहतक- 63.43
झज्जर- 58.41
महेंद्रगढ़- 59.50
रेवाड़ी- 61.22
गुरुग्राम- 50.14
फरीदाबाद- 52.26
मेवात- 65.24
पलवल- 67.59
चरखी दादरी- 59.81
चार बजे तक हरियाणा में 50.59 प्रतिशत मतदान
जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 46.99
अंबाला- 47.16
यमुनानगर- 54.95
कुरुक्षेत्र- 56.38
कैथल- 52.34
करनाल- 46.87
पानीपत- 48.43
सोनीपत- 45.53
जींद- 55.63
फतेहाबाद- 56.67
सिरसा- 56.02
हिसार- 54.27
भिवानी- 61.47
रोहतक- 53.49
झज्जर- 48.47
महेंद्रगढ़- 48.60
रेवाड़ी- 48.19
गुरुग्राम- 38.59
फरीदाबाद- 41.38
मेवात- 57.55
पलवल- 57.24
चरखी दादरी- 51.85
तीन बजे तक हरियाणा में 46.06 प्रतिशत मतदान
जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 45.44
अंबाला- 46.46
यमुनानगर- 54.32
कुरुक्षेत्र- 56.38
कैथल- 48.25
करनाल- 44.29
पानीपत- 42.41
सोनीपत- 42.44
जींद- 50.95
फतेहाबाद- 56.67
सिरसा- 47.75
हिसार- 48.39
भिवानी- 49.85
रोहतक- 52.52
झज्जर- 39.73
महेंद्रगढ़- 36.45
रेवाड़ी- 47.78
गुरुग्राम- 37.93
फरीदाबाद- 38.32
मेवात- 43.32
पलवल- 48.57
चरखी दादरी- 46.71
कांग्रेसियों से भिड़े भाजपाई,दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी कार्यकर्ता पर लगाया आरोप
बहादुरगढ़ में झज्जर रोड स्थित फाउंडेशन स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जैसे तैसे दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया गया। निवर्तमान विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी नरेश कौशिक के भाई, भतीजे एवं भांजे पर मारपीट व धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र जून ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी चुनाव हार चुके हैं। हार की बोखलाहट पर झगड़े करा रहे हैं।
दो बजे तक हरियाणा में 37.12 प्रतिशत मतदान
जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 31.62
अंबाला- 31.85
यमुनानगर- 41.90
कुरुक्षेत्र- 39.12
कैथल- 38.99
करनाल- 36.83
पानीपत- 32.84
सोनीपत- 32.31
जींद- 40.22
फतेहाबाद- 43.04
सिरसा- 46.23
हिसार- 41.44
भिवानी- 49.85
रोहतक- 41.20
झज्जर- 33.81
महेंद्रगढ़- 30.85
रेवाड़ी- 34.87
गुरुग्राम- 25.53
फरीदाबाद- 28.06
मेवात- 43.32
पलवल- 43.47
चरखी दादरी- 36.81
एक बजे तक हरियाणा में 23.82 प्रतिशत मतदान
जिलावार मतदान प्रतिशत यहां देखें
पंचकूला- 24.18
अंबाला- 26.63
यमुनानगर- 32.10
कुरुक्षेत्र- 25.15
कैथल- 34.19
करनाल- 28.18
पानीपत- 28.66
सोनीपत- 28.52
जींद- 32.39
फतेहाबाद- 36.02
सिरसा- 31.19
हिसार- 28.92
भिवानी- 36.66
रोहतक- 30.36
झज्जर- 32.03
महेंद्रगढ़- 26.37
रेवाड़ी- 34.87
गुरुग्राम- 21.98
फरीदाबाद- 23.28
मेवात- 30.34
पलवल- 33.27
चरखी दादरी- 30.42
Haryana Election 2019 Voting LIVE हरियाणा में अब तक 3.41 फीसद वोटिंग हुई है। आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और Haryana Assembly 2019 के लिए मतदान जारी है। मतदान ठीक सात बजे शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान के लिए बेहद कड़ी सुरक्षा की गई है। कई जगहा पर ईवीएम में खराबी के कारण मतदान प्रभावित हुआ है। सिरसा के रानियां में मतदान कर्मियों व एजेंटों में विवाद हो गया।
नारनौल में नांगल चौधरी विधानसभा के गांव ग्राम खातोली जाट में स्वराज इंडिया पार्टी के प्रत्याशी तेजपाल यादव एवं उनके समर्थकों पर बूथ कैपचरिंग का आरोप। इसकी शिकायत होने पर एसपी नारनौल ने किया बूथ का दौरा। तैनात किए अतिरिक्त सुरक्षा बल।
– फतेहाबाद में रतिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह ने वोट डाला
– करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर साइकिल से वोट डालने पहुंचे।
हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने भी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव ढाकला में मतदान किया।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट में शास्त्री कालोनी में बने बूथ नंबर 122 पर वोट डाला।
उम्र के 99 वें पड़ाव पर पहुंच चुके आइएनए के सिपाही ललती राम ने बेरी विस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अपने पैतृक गांव दुबलधन बिधयान में 94 वर्षीय पत्नी चांदकौर के साथ मताधिकार का प्रयोग किया।
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने रोहतक में वोट डाला। सिरसा में इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने पत्नी के साथ मतदान किया। आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद ने रोहतक में वोट डाला।
जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला मां नैना चौटाला और पत्नी के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे।
हरियाणा के मेवात में अभी तक किसी ने नहीं डाला वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणावासियों से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से वोट डालने की अपील की
– हरियाणा के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- लोग निष्पक्ष तरीके से वोट डालें, कांग्रेस प्रदेश में इस बार बहुमत के साथ सरकार बनाएगी
वोटिंग शुरू हुई, पोलिंग बूथों के बाहर जुटने लगे हैं लोग
– हिसार में चुनाव प्रक्रिया आरंभ हुई, बूथ नंबर 18 पर पहला वोट 7:1 मिनट पर डाला पहला वोट और डालने वाले प्रेम प्रकाश
भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगाट के पिता महावीर फोगाट ने बेटी के पक्ष में वोट डालने की अपील की और कहा कि बबीता अच्छे मतों से जीतेगी।
कुरुक्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय थानेसर में 1, 4 व 84 नंबर बूथ में पोलिंग एजेंट देरी से पहुंचे और 20 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। इस दौरान पोलिंग बूथ पर कतार लग गई।
– हिसार के मेयर गौतम सरदाना ने परिवार सहित डाला वोट
– थानेश्वर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र के पोलिंग बूथ नंबर 80 में घुसकर गोवंश ने मचाया उत्पात
झज्जर से भाजपा प्रत्याशी विक्रम कादयान ने अपने पैतृक गांव बाघपुर में बूथ नंबर 140 पर अपने परिवार के साथ वोट डाला।
– कैथल से कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्नी के साथ सेक्टर 20 में बने बूथ पर मतदान किया।
– अंबाला से भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने माता मनसा देवी सेक्टर 4 पंचकूला में राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मतदान किया।
रेवाड़ी में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का अनोखा तरीका, एक मतदान केंद्र पर वोट करने वालों को तुलसी का पौधा भेंट किया जा रहा है।
– यमुनानगर में साढौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव चगनोली में ईवीएम में तकनीकी खराबी होने से एक घंटा देरी से चली मशीन।
– भिवानी के गांव सुंगरपुर में ईवीएम में खराबी होने पर दूसरी मशीन लगाई गई। एक घंटे के बाद शुरू हुई वोटिंग।
फतेहबाद से जजपा प्रत्याशी डॉक्टर वीरेंद्र सिवाच ने वोट डाला
– हिसार जिले की नलवा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रणबीर सिंह गंगवा ने गांव की प्राथमिक पाठशाला में बने बूथ नंबर 70 पर मतदान किया।
– यमुनानगर के मेयर मदन चौहान ने मॉडल टाउन के सरकारी स्कूल में बने बूथ नम्बर 102 में वोट डाला।
– चरखी दादरी हलके से भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगाट ने परिवार के साथ बलाली गांव में बूथ नंबर 128 पर मतदान किया।
– यमुनानगर के मेयर मदन चौहान ने मॉडल टाउन के सरकारी स्कूल में बने बूथ नम्बर 102 में वोट डाला।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हिसार में यशोदा पब्लिक स्कूल में बने बूथ नंबर 103 पर मतदान किया।
– सोनीपत की बरोदा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर दत्त वोट डालने पहुंचे। योगेश्वर दत्त ने
हरियाणा की जनता से शांतिपूर्वक तरीके से मतदान करने की अपील
की।
– बहादुरगढ़ से इनेलो प्रत्याशी पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और उनकी धर्मपत्नी शीला राठी ने बिस्वा चौपाल में वोट डाला।
– बहादुरगढ़ से जजपी के उम्मीदवार अनूप धानक ने परिवार संग डाला वोट
– हिसार से जजपा उम्मीदवार अनूप धानक ने उकलाना के गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बूथ 23 में परिवार संग वोट डाला।
करनाल में हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर चौधरी वेदपाल ने वोट डाला
– चुनाव आयोग के निर्देश पोलिंग बूथ से 200 मीटर दूर लगाएं टेंट, पर हिसार में मॉडल टाउन में हो रही नियमों की अनदेखी। 50 मीटर दूरी पर लगे टेंट।
– सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री कविता जैन पहुंची मतदान केंद्र, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, बेटी ख्वाहिश जैन व बेटे दिव्यांक जैन के साथ डाला वोट, बेटी ख्वाहिश जैन और बेटे दिव्यांक जैन ने पहली बार दिया वोट
हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने फतेहाबाद में गांव डांगरा में बूथ नंबर 145 पर पत्नी, बेटी और भाभी के साथ वोट डाला
– कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर के मार्किट कमेटी बूथ नंबर में पत्नी और बेटी के साथ वोट डाला।
– हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने अपने पैतृक गांव बहादुरपुर में वोट डाला
– पंचकूला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता ने पत्नी के साथ सेक्टर 17 विजय पब्लिक स्मार्ट स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
अंबाला में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव डीहर में बूथ नंबर 2 और 115 पर खराब रही ईवीएम, 7:28 पर शुरू हो सका मतदान
– जाट कॉलेज हिसार के बूथ नंबर 80 पर मतदान आदमपुर से भाजपा प्रत्याशी सोनाली फोगाट ने वोट डाला
पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन बिश्नोई ने परिवार के साथ सेक्टर 8 डीएवी स्कूल में किया मतदान
– मतदान करने के बाद चंद्रमोहन बिश्नोई के बच्चों सिद्धार्थ और शताक्षी बिश्नोई ने सेल्फी भी क्लिक की।
– कुरुक्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से पहले मतदान केंद्रों में कतार लगना शुरु हो गई थी। बूथ नंबर 80 सहित अन्य कई बूथों पर 7:10 तक 10 वोट डाली गई।