रणजीत चौटाला बोले- आजाद लडूंगा, भाई का आशीर्वाद लेने गया था
अटल हिन्द / नरेश सोनी
चौधरी देवीलाल के पुत्र रणजीत सिंह इनेलो में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को इनेलो के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से चौधरी रणजीत सिंह के फोटो के साथ यह ट्वीट किया गया। इसमें लिखा गया कि रणजीत सिंह रानियां से इनेलो की सीट पर चुनाव लड़ेंगे। ट्वीट के कुछ देर बाद खबर चर्चाओं में आई तो चौधरी रणजीत सिंह ने इसे अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि वे आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार सुबह मैं अपने बड़े भाई ओमप्रकाश चौटाला का आशीर्वाद लेने गया था। वे मेरे बड़े भाई हैं। किसी ने वहां की फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऐसा कुछ नहीं है कि मैं इनेलो में शामिल हो रहा हूं। रणजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस से टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों ने आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया था। कुछ देर बाद इनेलो के इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। गौरतबल है कि पारिवारिक विवाद के बाद रणजीत सिंह इनेलो से अलग होकर कांग्स रे में शामिल हो गए थे। कांग्स की पहली रे सूची में रानियां विधानसभा से रणजीत का टिकट काटकर विनीत कम्बोज को दे दिया गया था। इस पर रणजीत सिंह ने सीधे-सीधे तंवर पर टिकट कटवाने का आरोप लगाया था और कहा था कि सिरसा जिले की सभी विधानसभा में हार का सामना करना पड़ेगा। वहीं इनेलो ने रानियां से अशोक वर्मा को टिकट दे रखी है। भाजपा की ओर से रामचन्द्र कम्बोज मैदान में हैं।