शराब और शबाब की थिरकती रंगीन रात के वीडियो वायरल ..भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और प्रदेश कांग्रेस के वायस प्रेसिडेंट भी वीडियो में मौजूद
अंबिकापुर,27 अक्टूबर 2019। बीच शहर में मौजुद नीजि हॉटल में हुई एक पार्टी के वीडियो वायरल हुए हैं,जिसमें दिख रहा नजारा सियासती चटखारे का सबब बन गया है। पार्टी इसलिये ख़ास हो गई क्योंकि जिस अंदाज में यह पार्टी थी उसे शराब शबाब से लबरेज़ पार्टी का बिलाशक दृष्टांत माना जा रहा है।अनारकली डिस्को चली..लैला मैं लैला.. सात समुंदर पार”जैसे तेज गीतों पर थिरकती सुंदरियों के बीच छलकते जाम के साथ हुए वीडियो वायरल हुए हैं।इन वीडियो में प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल भी नजर आ रहे हैं,अजय अग्रवाल पीजी कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष और निगम में डिप्टी मेयर भी हैं। इस वीडियो में भाजपा के क़द्दावर नेता, हस्तशिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और मौजुदा समय में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह मेजर भी मौजुद हैं।वायरल हुए वीडियो में युवतियों के मादक और उत्तेजित अंदाज वाले नृत्य का आनंद लेते हुए अजय अग्रवाल वीडियो बनाते भी दिख रहे हैं। वहीं कई अन्य युवतियों के साथ थिरकते नज़र आ रहे हैं।
बताया गया है कि, वीडियो एक सिमेंट कंपनी के डीलर कॉंफ़्रेंस का है, यह कॉंफ़्रेंस बीते 25 अक्टूबर को आयोजित हुई थी।शहर के बीचों बीच मौजुद एक नीजि हॉटल में यह पार्टी देर शाम से लेकर रात तक चली, और किसी “उत्साही बूजूर्ग” के मोबाईल से रिकॉर्ड कर इसे वायरल करा दिया गया।