AtalHind
झज्जरराजनीति

शहीदों के माता-पिताओं के चरणों की धूल छूकर अभिभूत हूं -बोले धनखड़

गांव-गांव वीरभूमि अगणित शौर्यगाथा : धनखड़
— शहीदों के माता-पिताओं के चरणों की धूल छूकर अभिभूत हूं -बोले धनखड़
–बादली तिरंगा यात्रा मेंं उमड़ा किसानों, युवाओं, महिलाओं का जनसैलाब
— तिरंगे से सजे ट्रैक्टरों-वाहनों से बना लगभग 12 किलोमीटर लंबा काफिला
— भारत माता और वीर शहीदों के जयकारों से गूंजा बादली का आसमां
बादली/झज्जर,9 अगस्त।(अटल हिन्द ब्यूरो ) गांव-गावं वीरभूमि है अगणित  शौर्य गाथा ऐसा है हमारा हरियाणा। शहीदों के माता-पिताओं के चरणों की धूल छूकर मैं अभिभूत हूं। आजादी के परमवीरों हरियाणा तुमको शीश नवाजता। बादली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में उमड़े देश भक्ति से ओत-प्रोत किसानों,युवाओं, महिलाओं के जनसैलाब को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आजादी का संग्राम हो, आजादी के बाद मां भारती के सम्मान की बात हो।  हरियाणा के वीरों ने हमेशा तिरंगे का मान बढ़ाया। खेलों में भी हमारे युवा तिरंगे का मान सम्मान बढ़ाने मेंं सबसे आगे हैं। टोक्यो ओलंपिक मेंं नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, बजरंग पूनिया ने विश्व पटल पर तिरंगा फहराकर हरियाणा और देश का मान सम्मान बढ़ाया है। आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक हरियाणा के अगणित  वीरों ने अपने खून से मां भारती को सींंचा है, अब उन सब की गौरव गाथा को सम्मान के साथ युवा पीढ़ी के समक्ष लाने का वक्त आ गया है। बादली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा को प्रदेश के परिवहन  मंत्री मूलचंद शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री औम प्रकाश यादव ,सांसद सुनीता दुग्गल,पूर्व सांसद एवं कारगिल युद्ध वीरांगना सुधा यादव ने बादली तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब का धन्यवाद करते हुए अपना संबोधन दिया। तिरंगा यात्रा हलके के गांव लगरपुर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि से प्रारंभ हुई और धारौली शहीद स्मारक पर समापन हुआ। बादली तिरंगा यात्रा में हजारों की सख्यां में किसान अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा सजाकर पहुंचे,जबकि हजारों युवा अपने वाहनोंं पर तिरंगा सजाए हुए आजादी के मतवालों की तरह नजर आए। तिरंगे के मान व शहीदों के प्रति सम्मान की भावनाओं और ओजपूर्ण दृश्य लगभग 12 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा बना हुआ था और बादली का आसमां भारत माता व वीर शहीदों के जयकारों से गूंज रहा था।


धनखड़ ने कहा कि जिन वीरों ने हमारे सुनहरे पलों और तिरंगे की आन-बान-शान के लिए अपना बलिदान दिया आज हरियाणा और बादली के राष्ट्रप्रेमी उनके सम्मान में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जो कौम अपना इतिहास याद रखती है, वहीं कौम आगे बढ़ती है। धनखड़ ने जोर देकर कहा शहीदों की गौरव गाथाओं को अपने दिल मेंं रखो, तिरंगा लहराता रहेगा। दुनिया की कोई ताकत नहीं,जो तिरंगे को झुका सके। हमारे तिरंगे में वीरों की शहादत का रंग है, किसानों की मेहनत का रंग है, तिरंगे में श्रमिकों के पसीने का रंग है, युद्ध वीरांगनाओं के त्याग का रंग है, तिरंगे में युवाओं के सपनों का रंग है। दुनिया के बहादुर देश इजराइल से सीखो, वो कहते हैं कि लड़ोगे तो बचोगे। हमारी युवा पीढ़ी को यह सीख लेने की जरूरत है। टोक्यो में जिन युवाओं ने राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगा फहराया उस वक्त प्रत्येक भारतीय का गर्व से सीना चौड़ा गया । ऐसी ताकत तिरंगे में है। धनखड़ ने कहा कि तिरंगा हवा से नहींं वीरों की आखिरी सांसो से लहराता है। भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने तिरंगे के लिए हंसते-हंसते बलिदान हुए हैं। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा के छोरे नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता तो रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीता हमारे खुड्ïडन के बलशाली पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीतकर टोक्यो में तिरंगा फहराकर सभी देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।
परिवहन मंत्री मूल चंद ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में राष्ट्र सशक्त बनने की राह पर है। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ जी ने पूरे प्रदेश को अगस्त माह में देश भक्ति के रंग में रंग दिया है। बादली तिरंगा यात्रा ने इतिहास रच दिया है। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने देश की छत्तीस बिरादरी को आगे बढ़ाने का काम किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं में नये जोश व उत्साह संचार किया है। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि तिरंगे के मान और शहीदों के सम्मान में लगातार 15 दिन तक पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक कार्यक्रम हो रहे हैं। युद्ध वीरांगना एवं पूर्व सांसद सुधा यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा के आयोजन शहीदों का मान बढ़ा है और परिजनों का सम्मान। तिरंगा यात्रा से युवा पीढ़ी को देश भक्ति के प्रति नई प्रेरणा मिली है। यह प्रदेश अध्यक्ष की दूरदर्शी सोच की बदौलत साकार हुआ है।
ओम प्रकाश धनखड़ ने बादली तिरंगा यात्रा में पंहुचे सभी का अभिनंदन और स्वागत किया। लगरपुर से धारौली तक 45 किलोमीटर लंबी बादली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का रास्ते में 32 स्थानों पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने वीरगाथा के गीत गाए। किसानों ने तिरंगा यात्रा का ढोल नगाड़ो बजाते हुए भारत माता व शहीदों के जयकारों के साथ अगवानी की। तिरंगा यात्रा मेंं विधायक दीपक मंगला, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल राणा, ओबीसी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी, एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद सिंह चाहार, जिला प्रभारी महेश चौहान, समय सिंह भाटी, सरोज सिहाग, जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, दिनेश शास्त्री, कर्नल आर एस सुहाग, आनंद सागर, डॉ राकेश कुमार, विनोद भटेड़ा, संदीप हसनपुर, विनोद बाढ़सा सहित हजारों की सख्यां में किसान, महिलाएं, युवा तिरंगा यात्रा में भागीदार बने।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बंगाल के चुनाव परिणाम ने भाजपा को ‘एक देश, एक संस्कृति’ की सीमा बता दी है

admin

दीपेंद्र हुड्डा ने “कड़वाहट” का “नमक” डालकर एक ही झटके में सारा “सत्यानाश” कर दिया।

atalhind

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा कानून का दुरुपयोग करने पर की गई टिप्पणी बेहद गंभीर: अभय सिंह चौटाला

admin

Leave a Comment

URL