शिक्षा व संगठन से मजबूत होकर ही समाज तरक्की कर सकता है : सरोहा
जिले में 35 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य जल्द करेंगे पूरा : राजपाल
बीपीएचओ संगठन की कैथल में जिला स्तरीय बैठक संपन्न
कैथल, 13 सितम्बर (कृष्ण प्रजापति): सामाजिक संगठन भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईजेशन (रजि०) की जिला स्तरीय बैठक आज कैथल में जिलाध्यक्ष राजपाल प्रजापति के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। बैठक में सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक और राष्ट्रीय पदाधिकारी संस्थापक सदस्य प्रजापति सतीश सरोहा इंद्री ने शिरकत की। अपने संबोधन में सरोहा ने कहा कि गत 1 सितंबर से विशेष सदस्यता अभियान चला हुआ है जोकि 30 सितंबर तक चलेगा जिसके तहत बीपीएचओ के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी हर गांव, हर घर, हर कस्बे तक पहुंचकर बीपीएचओ से जोड़ने के लिए अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बीपीएचओ संगठन पिछले काफी समय से समाज में शिक्षा, जागरूकता, भाईचारे व आर्थिक समानता के उद्देश्य से काम कर रहा है और समाज में जागृति लाने का भी काम कर रहा है। समाज का प्रत्येक व्यक्ति संगठन से जुड़कर एक मजबूत समाज व मजबूत देश का निर्माण कर सकता है इसलिए 1 सितंबर से 30 सितंबर तक जो विशेष सदस्यता अभियान है, उसको प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान में संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत करके न केवल राजनीतिक भागीदारी बल्कि सामाजिक समरसता भी स्थापित करने का उद्देश्य है। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि सदस्यता अभियान में प्रत्येक जिले में कम से कम 35 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है तो वहीं अगर बात 22 जिलों की करें तो कुल मिलाकर 7 लाख 70 हजार सदस्य प्रदेशभर में बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है जिस पर मिस्ड कॉल करके भी सदस्यता ग्रहण की जा सकेगी और सदस्यता फार्म भी जारी किया गया है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनरों व अन्य कई माध्यमो से लोगों को बेसिक जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। जुड़ने वाले प्रत्येक सदस्य को सदस्यता नंबर व सदस्यता पहचान पत्र भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मौके पर मास्टर शमशेर चौशाला, प्रवीण प्रजापति कैथल, मेघराज चीका, राजेश जड़ौला, शिवकुमार सिरसल, राजेंद्र बाबा लदाना, शीशपाल गोहरा, रविंद्र शास्त्री, राजकुमार, सतनारायण, बलवान सिंह, संदीप ट्योंठा, सोनू, मनोज रामगढ़, सुभाष कुराड़, ओमप्रकाश हजवाना, अनिल खेड़ीशेरू, रमेश सीवन, कृष्ण प्रजापति टीक, विनोद प्रजापति डीग, सतनाम प्रजापति बालू, दिनेश चीका, प्रवीण चीका, रामेश्वर कलसोरा सहित समाज के अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
बॉक्स- इन्हें दी गई संगठन में जिम्मेवारी
नए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय संस्थापक सदस्य सतीश सरोहा इंद्री द्वारा मास्टर शमशेर चौशाला को जिला संरक्षक, मास्टर प्रवीण प्रजापति को जिला संरक्षक, सत्यनारायण प्रजापति जिला उपाध्यक्ष, बलवान जिला उपाध्यक्ष, सुभाष कुमार जिला उपाध्यक्ष, मनोज प्रजापति रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष, शिव कुमार सिरसल जिला सचिव, कृष्ण हरिगढ़, राजेश कुमार बालू, सतीश बाता को जिला सचिव, मास्टर रविंद्र शास्त्री को शिक्षा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक, पृथ्वी नोकवाल को जिला मीडिया प्रभारी, शीशपाल प्रजापति को जिला कोषाध्यक्ष, जिला कानूनी सलाहकार राजेंद्र बाबा लदाना, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रमेश प्रजापति सीवन को गुहला हल्का अध्यक्ष, ओमप्रकाश हजवाना, हल्का अध्यक्ष पूंडरी, गुरमेल प्रजापति तारागढ़ हल्का अध्यक्ष कलायत, रामनिवास सँगमली मार्बल्स हल्का अध्यक्ष कैथल, सोनू प्रजापति जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए।