रतन सिंह चौहान/होडल :- सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक होडल की बैठक गुरूवार को बिजली बोर्ड होडल के प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रधान उदयवीर सौरोत ने तथा मंच संचालन ब्लॉक सचिव देवेंद्र नंबरदार ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान उदयवीर सौरोत ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
इसी संदर्भ में आगामी 28 सितंबर को विधानसभा होडल के सूरज गार्डन में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें विधानसभा होडल के सैकड़ों कर्मचारी व पंच-सरपंच भाग लेंगे। सरकार ने कर्मचारियों के लिए अपने घोषणापत्र में जो वादे किए थे उन पर सरकार खरी नहीं उतरी है। सरकार ने कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। जन कल्याण विभागों का निजीकरण करने पर उतारू है निजीकरण कभी भी आमजन के हित में नहीं रहा है कर्मचारी नीति का जमकर विरोध करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को कर्मचारियों का रोष पड़ेगा।
उन्होंने बताया वर्तमान सरकार में किसान मजदूर व कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। किसानों को फसलों के अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं। देश में आर्थिक मंदी का दौर है, लेकिन सरकार बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। सरकार को जन कल्याण के नीतियां लागू करनी चाहिए। बैठक को पीडब्ल्यूडी यूनियन के जिला प्रधान वीर सिंह सौरोत, प्रधान प्रताप फौजी, ब्लॉक वित्त सचिव राजेश शर्मा, हरकेश सौरोत, महेंद्र प्रधान, राजपाल मास्टर वीर सिंह सौरोत, नगर पालिका प्रधान राज सिंह भगवान सिंह, लखमी आदि ने भी संबोधित किया।