बाबैन, 7 अप्रैल (सुरेश अरोड़ा): सहयोग फाउंड़ेशन द्वारा कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे सफाई करने वाले कर्मचारियों के ऊपर सेनिटाइज किए हुए फुलों से पुष्प वर्षा करके व उनके गले मे फूलों के हार पहना कर उनकी की हौंसला आफजाई की। सहयोग फाउंड़ेशन के प्रधान अशोक सिंघल ने बताया की आज आपदा की इस घड़ी में हमारे देश के सेनेटाइजेशन करने वाली टीम, सफाई कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी व प्रशासन हम सब के लिये कोरोना वायरस से जंग लड़ रहें हैं तो हम सब का भी फर्ज बनता है की हम सब मिलकर उनकी हौंसला आफजाई करें। उन्होंने कहा कि सहयोग फाउंडेशन के आह्वान पर लोगा खुले दिल से जरुरतमंद व्यक्ति की मदद में आगे आए जिनके सहयोग से लोगों को खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहयोग फाउंडेशन के सदस्य लोगों को न केवल भोजन उपलब्ध करवा रहे है बल्कि उन्हें सोशल डिस्टेंङ्क्षसग, मास्क व सैनिटाईजर के उपयोग के महत्व के बारे में भी जानकारी दे रहे है। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि वे जरुरतमंद व्यक्ति की सेवा के लिए आगे आए ताकि कोई भी अपने आप को असहाय महसूस न करे। इस अवसर पर सहयोग फाउडेशन के अध्यक्ष अशोक ङ्क्षसघल, साहिल ङ्क्षसगला, मनीष अरोड़ा, रिंकू शर्मा, गौरव बंसल, सौरव सिरसमा, गौतम कुंडू,मिथुन समाना व अन्य संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।