AtalHind
राजनीति

हरयाणा में नौकरी कितने रूपये में मिलती है खटटर से पता करने विधानसभा जा रहा हूँ – नवीन जयहिंद

NAVEEN

हरियाणा की मनोहर सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पक्ष व विपक्ष विधानसभा को मुशायरा सभा न बनाए। वे 30 लाख बेरोजगारों के भविष्य के साथ न खेले |

हरयाणा में नौकरी कितने रूपये में मिलती है खटटर से पता करने विधानसभा जा रहा हूँ – नवीन जयहिंद

Advertisement

चंडीगढ़(अटल हिन्द ब्यूरो )मंगलवार को नवीन जयहिंद भेष बदल कर हरियाणा विधानसभा के दरवाजे तक पहुंच गए। नवीन जयहिंद अपने साथ गीता, गंगाजल, गाय का गोबर , गोस्से व गौमूत्र लेकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस द्वारा लगाई बेरिकेड्स को पार किया व विधानसभा की तरफ कूच किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर नवीन जयहिंद ने कहा कि वे अपने साथ गीता व गंगाजल देने जा रहे है साथ ही विधानसभा के सभी सदस्यों को गाय का गोबर व गोमूत्र भेंट में  देने जा रहे है। और मुख्यमंत्री मनोहर लाल  खटटर से से सभी भर्तियों का रेट लिस्ट पता करने के लिए विधानसभा जा रहे है। उन्होंने साथ ही हरियाणा की मनोहर सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पक्ष व विपक्ष विधानसभा को मुशायरा सभा न बनाए। वे 30 लाख बेरोजगारों के भविष्य के साथ न खेले |

बता दें कि नवीन जयहिंद पिछले एक महीने से लगातार प्रदेश युवाओं के युवाओं की आवाज उठा रहे है। उन्होंने सबसे पहले एचपीएससी पंचकूला में आयोग का घेराव किया व चेयरमैन को गाय का गोबर व गौमूत्र भेंट करने पहुंचे थे | इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के हर जिले के युवाओं से मिलने भी गये थे व् उनकी भर्तियों को लेकर समस्याएं सुनी थी व उनकी तरीके से आवाज उठाने व साथ देने की बात कही थी | जिसको लेकर वे 17 दिसम्बर को युवाओं के साथ विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे।

Advertisement

नवीन जयहिंद ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कहा कि वे प्रदेश के 30 लाख बेरोजगारों के साथ खड़े है और उनकी प्रमुख दस मांगों को लेकर वे आज विधानसभा के दरवाजे पर पहुंचे है। आज वे अपने साथ गीता, गंगाजल, गाय का गोबर व गौमूत्र लेकर आये। विधानसभा में मुख्यमंत्री व पूरा मंत्रिमंडल गीता की कसम खाएं  कि उनकी सरकार में भर्तियों में भ्रष्टाचार नहीं हो रहा है और नौकरियों में पर्ची खर्ची नहीं चल रही है |प्रमुख मांगे – 1. अलग–अलग विभागों में खाली पड़े 5 लाख पदों पर तुरतं भर्ती हो 2. पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो, पिछली सभी भर्तियों की जांच की जाए | 3. CET का पेपर जल्द से जल्द करवाया जाए 4. सिलेबस निर्धारित किया जाए 5. गृह –जिलों में सेंटर दिए जाये 6. सोसिओ इकोनॉमिक क्राइटेरिया के नियमों को पुनः निर्धारित किये जाए | 7. नोर्मलाइजेशन की आड़ में हो रहे घोटाले को रोका जाये 8. जिन भर्तियों के पेपर हो चुके है उनके परिणाम घोषित किए जाए | 9. HPSC व् HSSC आयोग को भंग किया जाए | 10. अनिल नागर व आयोग के चेयरमैन की चैट उजागर की जाए और आयोग के सभी सदस्यों की का नार्को टेस्ट व संपत्ति जांच की जाए।

Share this story

Advertisement
Advertisement

Related posts

सत्यपाल मलिक के परिसरों पर सीबीआई का छापा

editor

मंदिर बनने की ख़ुशी है, लेकिन प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर क्या सोचते हैं आम लोग?

editor

दुष्यंत का इनेलो पर कटाक्ष जिस पार्टी का कोई एमएलए नहीं उसके बारे में क्या सोचना

atalhind

Leave a Comment

URL