AtalHind
धर्म

नरवाना-हमीरगढ़ अहिल्या शिव मंदिर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने महंत को बनाया बंधक, लाखों की नकदी लूटी

MANDIR

 बदमाशों ने मंदिर से 1 लाख 50 हजार रुपए की नकदी तथा कुछ चांदी लूट ली। बदमाशों ने मंदिर में लगी एलईडी, सीसीटीवी कैमरों तथा डीवीआर को उखाड़ लिया

 नरवाना-हमीरगढ़ अहिल्या शिव मंदिर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने महंत को बनाया बंधक, लाखों की नकदी लूटी

Advertisement

नरवाना, 8 फरवरी (ATAL HIND/राजीव) : नरवाना-हमीरगढ़ रोड़ पर खेतों में बने अहिल्या शिव मंदिर से बीती रात बदमाशों ने महंत को बंधक बनाकर लाखों रुपए की नगदी, चांदी और अन्य सामान लूट लिया। लुटेरों ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर को उखाड़ लिया और महंत का फोन भी छीन लिया। सुबह जब भक्त शिव मंदिर पहुंचे तो मंहत ने पूरी वारदात बताई और पुलिस को सूचना दी गई। शहर थाना नरवाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार नरवाना-हमीरगढ़ लिंक रोड़ पर खेतों में अहिल्या शिव मंदिर है जिसकी देखरेख महंत सूरजनाथ करते हैं। बीती रात मंदिर परिसर में कुछ अज्ञात व्यक्ति घुस गए और उन्होंने महंत को बंधक बना कर पूरी वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने मंदिर से 1 लाख 50 हजार रुपए की नकदी तथा कुछ चांदी लूट ली। बदमाशों ने मंदिर में लगी एलईडी, सीसीटीवी कैमरों तथा डीवीआर को उखाड़ लिया और एलईडी व डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। मंगलवार शाम को ए.एस.पी. नरवाना कुलदीप सिंह भी मंदिर परिसर में पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी हासिल की। ए.एस.पी. कुलदीप सिंह ने बताया कि बीती देर रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अहिल्या शिव मंदिर में घुसकर 1.50 लाख की नकदी और कुछ चांदी लूटी है। उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।  

Share this story

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैथल श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में चल रहे महारुद्र यज्ञ में डालेंगे आहुती

admin

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम आएंगे या प्रधानमंत्री मोदी

editor

आम आदमी कब से कर पाएगा राम मंदिर में दर्शन, क्या लगेगा कोई शुल्क?

editor

Leave a Comment

URL