हरियाणा में सुधार की दर अच्छी
255 में 141 ठीक हुए,एक ही दिन में 37 घर लौटे
11 हजार से ज्यादा टेस्टिंग,घर-घर हो रही स्क्रीनिंग
Good rate of improvement in Haryana
141 fixed in 255, 37 returned home in a single day
More than 11 thousand testing, door-to-door screening
atalhindnews@gmail.com
Chandigarh(Atal Hind)। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट हरियाणा के लिए बड़ा सुकून वाला आंकड़ा लेकर आई है, क्योंकि 37 लोग इस अवधि में ठीक हुए हैं। जबकि, सोनीपत में दो और दो मरीज पंचकूला में सामने आए हैं। 37 लोगों समेत राज्स में अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 141 पर पहुंच गई है। अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अब प्रदेश में अस्पतालों में इलाज करा रहे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 114 रह गई है। 17 मार्च से अब तक राज्य में 255 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। प्रदेश में ठीक होने वालों का प्रतिशत 55.50 हो गया है,जो संभवत: प्रदेश में अन्य किसी भी बड़े राज्यों से बेहतर है।
India-इतनी बड़ी तैयारी है तो वाकई हम खतरनाक स्थिति की ओर हैं !।
अम्बाला में तीन, गुड़गांव में 9 मरीज ठीक हुए
24 घंटे में जो मरीज ठीक हुए हैं,उनमें अम्बाला में तीन,गुड़गांव में 9, नूंह में 15, पलवल में 6, फरीदाबाद में 9 और जींद व सोनीपत में एक-एक हैं। राहत की बात यह भी है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में ही 3430 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। नूंह, गुड़गांव, पलवल व फरीदाबाद में 66% से ज्यादा मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि यह बड़ी राहत की बात है। कुछ दिनों से जितने ठीक हो रहे थे,उतने नए केस सामने आ रहे थे। हमारे यहां 11 हजार से ज्यादा टेस्टिंग हो चुकी है। घर-घर स्क्रीनिंग हो रही है।
किसानों के प्रति उदासीनता का रवैया अपना रही Hariyana सरकार: बिश्नोई
10 जिलों में एक भी केस नहीं
राज्य में सात जिले कोरोनामुक्त हो गए हैं। जबकि तीन जिलों में अभी तक एक भी केस नहीं मिला है। ऐसे में फिलहाल राज्य में 10 जिले ऐसे हैं,जहां कोई केस नहीं है। इनमें रेवाड़ी,गुड़गांव व झज्जर के अलावा चरखी दादरी,जींद,करनाल,रोहतक, सिरसा और यमुनानगर शामिल है।
एक्टिव 84% मरीज 5 जिलों में
राज्य में फिलहाल 113 केस रह गए हैं। इनमें 84 फीसदी से ज्यादा केस सिर्फ पांच जिलों में हैं। इनमें नूंह में 34, फरीदाबाद में 20, पलवल में 11, पंचकूला में 16 व गुड़गांव में 10 मरीज हैं।
सात जिलों में 16 फीसदी हैं मरीज
16% मरीज सात जिलों में हैं। इनमें अंबाला में 5, सोनीपत में 6, कैथल व कुरुक्षेत्र में 2-2 व भिवानी, हिसार व पानीपत में 1-1 केस हैं।
24 घंटे का अपडेट
प्रदेश में 2045 नए लोगों को सर्विलांस पर लिया गया। 1214 लोगों ने अपना सर्विलांस का समय पूरा किया है। जबकि 3400 लोगों को सैंपल लिए हैं।
आज तक की स्थिति
31235 लोग कुल हो चुके हैं सर्विलांस।
16352 लोगों का हो चुका सर्विलांस का समय पूरा।
14883 लोग अभी भी हैं सर्विलांस पर।
13894 लिए गए हैं सैंपल।
11523 सैंपल आ चुके हैं निगेटिव।