20 लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला #Chattisgarh के जशपुर में दशहरे की झांकी में शामिल

www.atalhind.com15 October 20211 min read0 viewsक्राइम

 

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बड़ी घटना सामने आई है. तेज रफ्तार एसयूवी ने दशहरे की झांकी में शामिल 20 लोगों को कुचल दिया. घटना में 4 लोगों की मौत हो गई.

रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बड़ी घटना सामने आई है. तेज रफ्तार एसयूवी ने दशहरे की झांकी में सामिल 20 लोगों को कुचल (Chhattisgarh SUV Crush Incident) दिया. घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

घटना के बाद से इलाके में तनाव
उधर घटना के बाद जसपुर (Jashpur) की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जेम्स मिंज ने कहा कि अस्पताल में एक डेड बॉडी को लाया गया है. जबकि 16-17 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है. प्रशासन ने इलाके में और सुरक्षाबल भेजे हैं.
गाड़ी में बैठे थे 2 लोग
जानकारी के मुताबिक जसपुर (Jashpur) में पत्थलगांव के रायगढ़ रोड पर यह घटना हुई. लोग दशहरे की झांकी में शामिल हो रहे थे. तभी पीछे से आई तेज रफ्तार एसयूवी लोगों को कुचलती हुई गुजर गई. बाद में लोगों ने पीछा करके गाड़ी को पकड़ लिया. लोगों ने गाड़ी में सवार ड्राइवर समेत दो लोगों की की जमकर पिटाई की और कई गाड़ियों में आग लगा दी.

एसयूवी में भरा हुआ था गांजा
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर अपनी गिरफ्त में लिया. एसयूवी की तलाशी लेने पर उसके अंदर से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. लोगों ने एक ASI पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है.

 

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment