5 मरे 30 से ज्यादा घायल हरियाणा की दो बसें आपस में टकराई
अलीगढ (अटल हिन्द ब्यूरो )Haryana Roadways Bus Accident News : सड़कों पर हादसों का मंजर अक्सर देखने को मिलता है| कभी हादसे में छोटी-मोटी हानि होती है तो वहीँ कभी कोई हादसा बहुत कुछ तबाह कर देता है| फिलहाल, हादसे की ताज़ी खबर उत्तर प्रदेश के अलीगढ से सामने आई है| यहां हरियाणा रोडवेज की दो बसों भीषण में भिड़ंत हुई है|
हरियाणा रोडवेज की दो बसों भीषण में भिड़ंत हुई है| इस हादसे में जहां 5 लोगों के मरने की खबर है तो वहीँ 5 लोग की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है| इनका इलाज किया जा रहा है| इसके आलावा बसों में बैठे 30 से ज्यादा लोगों को भी चोटें आई हैं|उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।बस से टकराते ही बस में बैठे 50 से अधिक यात्रियों की चीख-पुकार गूंजने लगी। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान एक साथ दौड़े और घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए अलीगढ़ भेजना शुरू किया।डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद अलीगढ़ प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इन बसों में सवार यात्रियों की परिजन हेल्पलाइन नंबरों पर बात करके जानकारी ले सकते हैं। डीएम-एसएसपी ने हेल्पलाइन नंबर 9412729700, 9454402808 नंबर जारी कर दिये हैं।