राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल दड़ौली में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल दड़ौली में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रेवाड़ी, 14 अगस्त। राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल, दड़ौली में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के अध्यक्ष राय सिंह यादव, प्राचार्या श्रीमती सरिता यादव व विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण कर और राष्ट्रगान के साथ की गई।

अध्यक्ष राय सिंह यादव का संबोधन

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

विद्यालय के अध्यक्ष महोदय राय सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे वीर महापुरुषों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि बेटा बड़ा डॉक्टर बनो, बड़ा इंजीनियर बनो, बड़ा अफसर बनो... पर सबसे पहले अच्छा इंसान और देशभक्त बनो।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीत

विद्यालय के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने देशभक्ति और गर्व गीतों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति की। इस कार्यक्रम को देखकर सारा विद्यालय भारत माता की जयकारों से गूंज उठा।

प्राचार्या सरिता यादव का संदेश

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सरिता यादव ने कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Share:

Comments

Leave a comment