इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला 1 सितंबर को रेवाड़ी जिले के तीनों हलकों का करेंगे दौरा, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला 1 सितंबर को रेवाड़ी जिले के तीनों हलकों का करेंगे दौरा, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

अटल हिन्द ब्यूरो। रेवाड़ी से मनोज गोयल की रिपोर्ट। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ अभय चौटाला 1 सितंबर 2026 को रेवाड़ी जिले के तीनों हलकों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

इनेलो प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर 2026 को नूँह में पूर्व उपप्रधानमंत्री और जननायक चौं देवीलाल की जंयती मनाई जाएगी। इस जयंती के उपलक्ष्य में इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के हर हलके में जा रहे हैं। वे लोगों को इस कार्यक्रम का निमंत्रण दे रहे हैं।

रेवाड़ी जिले के तीनों हलकों में होंगे कार्यक्रम

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इसी अभियान के तहत रेवाड़ी जिले के तीनों हलकों में इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ अभय चौटाला हलका स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे। वे लोगों को निमंत्रण देने का काम करेंगे। एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल ने बताया कि 1 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे बावल हलके के गाँव बनीपुर में कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे रेवाड़ी रामगढ़ रोड़ स्थित शिवम ब्लिश होटल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फिर दोपहर 3 बजे गाँव डहिना में कार्यक्रम आयोजित होगा। इन सभी कार्यक्रमों में वे आमजन से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें निमंत्रण देंगे।

जिला प्रधान ने की पदाधिकारियों की बैठक

इस पूरे दौरे को लेकर इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने पदाधिकारीयो की बैठक ली। उन्होंने सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वे गाँव-गाँव जाकर लोगों को इस कार्यक्रम की जानकारी दें। साथ ही, ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में लाने की कोशिश करें और इस सम्मेलन को सफल बनाएं।

बैठक में ये प्रमुख नेता रहे उपस्थित

इस अवसर पर कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में वरिष्ठ नेता सम्पत राम ढहनवाल, रेवाड़ी हलका प्रधान वरुण गाँधी, बावल हलका प्रधान सुमेर सिंह बनीपुर, कोसली हलका प्रधान कुलदीप यादव और जिला प्रधान महासचिव नरेश यादव मौजूद रहे। इसके अलावा लीगल सेल संयोजक एडवोकेट सतीश यादव, सचिन झाबुआ, जसवन्त शाहपुर, सुरेन्द्र डूडी, कैप्टन रतन सिंह, सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment