इनेलो नेता अभय चौटाला ने रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं को दिया नूँह सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण

इनेलो नेता अभय चौटाला ने रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं को दिया नूँह सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ अभय चौटाला ने रेवाड़ी जिले के तीनों हलकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने जननायक चौं देवीलाल जी के नूँह में होने वाले सम्मान दिवस समारोह का निमंत्रण दिया। चौ अभय चौटाला सबसे पहले बावल हलके के गाँव बनीपुर पहुँचे। कार्यकर्ताओं ने भारी जोश के साथ उनका स्वागत किया ओर सम्मान रुपी पगड़ी पहनाई। कार्यक्रम में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा जी ने पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया।

बावल, रेवाड़ी और कोसली में हुए कार्यक्रम

मंच का संचालन इनेलो प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन छिल्लर ने किया। बावल के कार्यक्रम की अध्यक्षता हलका प्रधान सुमेर सिंह बनीपुर ने की। रेवाड़ी के कार्यक्रम की अध्यक्षता हलका प्रधान वरुण गाँधी ने की। कोसली हलके के कार्यक्रम की अध्यक्षता हलका प्रधान कुलदीप यादव डहीना ने की। कार्यक्रम की तीनों विधानसभा में इनेलो जिला प्रभारी पूर्व विधायक रणबीर मँदौला व इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहें।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

27 सितंबर को नूँह में मनाया जाएगा सम्मान दिवस समारोह

चौ अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष जननायक चौं देवीलाल जी का सम्मान दिवस समारोह नूँह में 27 सितंबर को मनाया जायेगा। यह सम्मान दिवस समारोह हर बार भीड़ के मामले में अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ने का काम करता है। इस कार्यक्रम में देश भर से लाखों लोग आते है ओर जननायक चौधरी देवीलाल को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है। अभय चौटाला ने कहा कि जननायक चौं देवीलाल की सोच थी शहर, गाँव, ढाणी का समान विकास हो।

लेकिन आज की बीजेपी सरकार न तो शहरों का विकास कर पा रही न ही गाँवो का विकास कर रही है। इनेलो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा की जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर करना चाहती थी। उसी के चलते वोट भी बीजेपी के खिलाफ किया लेकिन 2019 में जेजेपी ओर 2024 में भूपेन्द्र हुण्डा ने हरियाणा की जनता की भावनाओं को आहत करने का काम किया। इन्होने बीजेपी से अंदरूनी साठगांठ करके बीजेपी की सरकार बनाने का काम किया। अब जनता उम्मीद केवल इनेलो से करती है।

यह पार्टी जननायक चौं देवीलाल की विचारधारा की पार्टी है। यह पार्टी आमजन को किसान कमेरे को साथ लेकर उनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ने का काम करतीं है। लेकिन ये सब तभी होगा जब सब साथ मिलकर आपने अपने बूथ को मज़बूत करने का काम करेंगे ओर भविष्य के लिए पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। अभय चौटाला ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के साथ तो हर बार धोखा किया गया है।

यहाँ के लोगों ने बीजेपी को जिताकर भेजा लेकिन इलाके को मिला कुछ नहीं। यही वजह है कि इस इलाके का विकास नहीं हो पा रहा है। अब आप सभी से ये अपील करूंगा कि एक बार इनेलो की सरकार बनाकर देखो। मै हरियाणा का विकास तो करूंगा ही साथ ही उन भ्रष्टाचार करने वालो को जेल भेजने का काम करूंगा।

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष चौ रामपाल माजरा ने कहा कि जननायक चौं देवीलाल ने जो काम किया उसका फायदा हर वर्ग को मिल रहा है। जबकि बीजेपी सरकार ने कहीं बुढ़ापा पेंशन काटने का काम किया तो कहीं बीपीएल कार्ड काटने काम किया। लेकिन जब अभय चौटाला ने उनकी लड़ाई लड़ी तो सरकार को दोबारा उनकी पेंशन भी बढ़ाने का काम किया ओर बीपीएल कार्ड बनाने का भी काम किया। आज हरियाणा की जनता इनेलो पार्टी की सत्ता लाने का मन बनाए हुए है।

ताकि समस्त हरियाणा का विकास हो सके ओर किसान, गरीब, मजदूर की हितैषी सरकार बन सके। आज के कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम में श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजबीर चहल, वरिष्ठ नेता सम्पत राम ढहनवाल, महिला प्रधान कमला शर्मा, युवा जिला प्रधान नीरज डहनवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment