चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे: अभय सिंह चौटाला, नूंह में 27 सितंबर को लाखों लोग देंगे श्रद्धांजलि

Team Atal Hind9 August 20262 min read34 viewsसिरसा
चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे: अभय सिंह चौटाला, नूंह में 27 सितंबर को लाखों लोग देंगे श्रद्धांजलि

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरी संस्था थे, जिन्होंने सदैव राजनीतिक शुचिता को आदर्श मानकर अपना जीवन जीया। इनेलो उन्हीं द्वारा लगाया गया पौधा था जो आज वटवृक्ष बनकर जनसेवा के अपने मुख्य उद्देश्य को पूरा कर रहा है। अभय सिंह चौटाला ने डबवाली में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक को संबोधित किया जहां उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

चौधरी देवीलाल जयंती इस बार नूंह में 27 सितंबर को होगी आयोजित

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अभय सिंह चौटाला ने स्पष्ट किया कि इनेलो केवल एक राजनीतिक संगठन ही नहीं बल्कि सामाजिक संगठन भी है जिसमें सभी वर्गों व धर्मों के हितों को प्रमुखता दी जाती है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को परंपरागत तौर पर मनाई जाने वाली चौधरी देवीलाल जयंती इस बार नूंह में 27 सितंबर को मनाई जाएगी। 25 सितंबर को मुस्लिम समाज का आध्यात्मिक कार्यक्रम होने के कारण यह तारीख बदली गई है ताकि सभी लोग इस आयोजन में शामिल हो सकें।

किसानों और शोषितों के कल्याण के लिए हमेशा कार्य किया

उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और देश के उपप्रधानमंत्री रहते हुए किसान, शोषित, कमजोर व समाज के सभी वंचित लोगों के हितों को प्रमुखता देते हुए अनेक कल्याणकारी नीतियां लागू कीं। चौधरी देवीलाल ने ही बुजुर्गों के सम्मान में 100 रुपए प्रतिवर्ष पेंशन लागू की थी और घुमंतु जाति के बच्चों की शिक्षा के लिए एक रुपया प्रतिदिन देना, जच्चा बच्चा सुरक्षा योजना, किसानों के कर्ज माफ करने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए।

इनेलो को सत्ता में लाने का आह्वान और बैठकों का दौर

वर्तमान शासन की कुनीतियों से अजिज होकर अब प्रदेशवासी इनेलो की ओर देख रहे हैं और जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर इनेलो सत्तासीन होगी। अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने रानियां व ऐलनाबाद हलका के पदाधिकारियों की बैठक ली और सभी को घर-घर जाकर न्यौता देने का आह्वान किया ताकि जयंती कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment