जींद में अभय सिंह चौटाला का बड़ा बयान, कहा- भूपेंद्र सिंह हुड्डा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है

जींद में अभय सिंह चौटाला का बड़ा बयान, कहा- भूपेंद्र सिंह हुड्डा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है

जींद में इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जो लोग चुनाव के दौरान इनेलो पर वोट काटने का झूठा आरोप लगाते थे, उनका असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि हुड्डा खुद भाजपा के साथ मिले हुए हैं और वोट बेचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में नौ विधायकों के मामले में पांच के वोट भाजपा के पक्ष में डलवाए गए और चार के वोट निरस्त करवाए गए। हुड्डा के कानूनी नोटिस पर खुला चैलेंज देते हुए उन्होंने कहा कि वह हुड्डा को चुनौती देते हैं कि वह उनके सामने आएं। वे जनता और मीडिया के सामने साबित कर देंगे कि हुड्डा ने कहां और कैसे भाजपा की मदद की है।

अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित

यह बयान अभय चौटाला ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 27 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर नूंह में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में भाजपा और कांग्रेस के किसी भी नेता को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। इसमें केवल वही लोग शामिल होंगे, जो इन दोनों दलों से दूर हैं। अभय सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत झूठे गवाह खड़े करके यह सजा कराई है। उनकी पार्टी की कानूनी टीम सभी दस्तावेजों का अध्ययन कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

सफीदों और जींद हल्का में हुई अलग-अलग बैठकें

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने जिला जींद के सफीदों व जींद हल्का में हल्का कार्यकर्ताओं की अलग-अलग बैठक को संबोधित किया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सफीदों हमेशा से इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी का रहा करता था लेकिन किसी वजह से वह उनके पास नहीं रहा। आज कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को देखकर उन्हें पूरा विश्वास हो गया है। इस बार आने वाले चुनाव में दोबारा से लोग यहां इनेलो के उम्मीदवार को जितवाएंगे और यह सीट इनेलो की झोली में डालने का काम करेंगे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment