आदर्श कॉन्वेंट स्कूल कैरू में स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

आदर्श कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैरू में स्वतंत्रता दिवस व हरियाली तीज के उपलक्ष्य में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
इस आयोजन में रंगोली, मेहंदी, लेमन रेस, बॉलीबाल आदि प्रतिस्पर्धाएँ शामिल की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कृति, देशभक्ति और खेल भावना को बढ़ावा देना था। विद्यालय परिसर को तिरंगे और हरियाली से सजाया गया था। इससे पूरा माहौल देशभक्ति और त्योहारों की खुशियों से भर गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ और अतिथियों के विचार
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन आर के बंगालिया और प्राचार्या के सुब्बुलक्ष्मी चैन्नई ने द्वीप प्रज्जवलित व राष्ट्रीय गान के साथ किया। चेयरमैन आर के बंगालिया ने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार और राष्ट्रीय पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। हरियाली तीज हमें पर्यावरण की याद दिलाती है। वहीं स्वतंत्रता दिवस हमें उन शहिदों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया था।
विजेताओं का चयन और प्राचार्या का संदेश
निर्णायकों ने साफ-सफाई, थीम, रचनात्मक्ता और समयबद्धता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्राचार्या डॉ के सुब्बुलक्ष्मी ने सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगें जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे।