कैथल: विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सरकारी स्कूलों के बच्चों से किया संवाद, बांटी निःशुल्क कॉपी और पेन

आदित्य सुरजेवाला ने सरकारी स्कूल के बच्चों से की पढ़ाई पर संवाद
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने उज्ज्वल भविष्य के लिए पढ़ाई पर केंद्रित रहने का विद्यार्थियों को दिया संदेश
इसके साथ ही कैथल के सरकारी स्कूलों के बच्चों को निःशुल्क कॉपी और पेन वितरित किए; गाँव बलवंती और कुतुबपुर के सरकारी स्कूल में से आज की गई शुरुआत
कैथल /26 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
कैथल में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने सरकारी स्कूल के बच्चों से पढ़ाई पर संवाद किया। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने उज्ज्वल भविष्य के लिए पढ़ाई पर केंद्रित रहने का विद्यार्थियों को संदेश दिया। इसके साथ ही कैथल के सरकारी स्कूलों के बच्चों को निःशुल्क कॉपी और पेन वितरित किए गए। गाँव बलवंती और कुतुबपुर के सरकारी स्कूल में से आज इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विधायक आदित्य सुरजेवाला की अनोखी पहल
शिक्षा को हर बच्चे का मौलिक अधिकार मानते हुए कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने एक नई पहल शुरू की है। उनका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आदित्य सुरजेवाला ने आज कैथल के सरकारी स्कूलों के बच्चों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से वार्तालाप कर यह जाना कि कैसे स्कूलों को और ज्यादा बेहतर बनाया जा सकता है। शिक्षा क्षेत्र में और क्या बढ़ोतरी की जा सकती है ताकि बच्चों के उज्जवल भविष्य को और ज्यादा बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान उन्होंने जिले के सरकारी स्कूलों के छात्रों को निःशुल्क कॉपी और पेन वितरित भी किए।
गांव बलवंती और कुतुबपुर से हुई शुरुआत
इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत आज गांव बलवंती और कुतुबपुर के सरकारी स्कूलों से की गई। विधायक आदित्य सुरजेवाला स्वयं इन स्कूलों में पहुंचे और बच्चों को हाथों-हाथ कॉपी तथा पेन सौंपे। इस दौरान उन्होंने बच्चों से खुलकर बातचीत की। बच्चों ने अपनी पढ़ाई, पसंदीदा विषय और भविष्य की योजनाओं के बारे में खुलकर बताया। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने उन्हें नियमित रूप से पढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को स्कूल समय का पूरा उपयोग करने और शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा आधार बनाने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: आदित्य सुरजेवाला
आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे बेहद मेधावी और मेहनती हैं। उन्हें सिर्फ सही संसाधन और मार्गदर्शन की जरूरत है। कॉपी और पेन जैसी छोटी-छोटी चीजें भी बच्चों की पढ़ाई में बड़ा फर्क डालती हैं। मेरी कोशिश है कि जिले का कोई भी बच्चा साधनों की कमी के कारण पीछे न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान केवल दो गांवों तक सीमित नहीं रहेगा। यह अभियान कैथल जिले के अन्य सरकारी स्कूलों में भी चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में और ज्यादा सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
ग्रामीणों और शिक्षाविदों द्वारा सराहना
स्थानीय ग्रामीणों, अभिभावकों और स्कूल शिक्षकों ने इस पहल की व्यापक सराहना की है। गांव बलवंती सरपंच मनजीत सिंह और कुतुबपुर सरपंच रणधीर संधू ने भी इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने विधायक आदित्य सुरजेवाला के इस प्रयास को शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी छोटी लेकिन प्रभावी पहलें ग्रामीण क्षेत्रों में नामांकन बढ़ाने में सहायक हैं। यह पहलें ड्रॉपआउट दर कम करने में भी सहायक साबित हो सकती हैं। आदित्य सुरजेवाला पहले भी शिक्षा, स्वास्थ्य और युवा रोजगार के क्षेत्रों में कई जनहितकारी कार्यक्रम चला चुके हैं। उनकी यह नवीनतम पहल उनके जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करती है।