कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल: कैथल में ताज होटल्स की फ्री ट्रेनिंग से युवाओं को मिली अच्छी सैलरी वाली नौकरियां

Team Atal Hind7 August 20261 min read25 viewsकैथल
कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल: कैथल में ताज होटल्स की फ्री ट्रेनिंग से युवाओं को मिली अच्छी सैलरी वाली नौकरियां

कैथल जिले के ग्रामीण, शहरी और कम सुविधा वाले युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुल गए हैं। ताज होटल्स वाले इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) और हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन के सहयोग से चलाए गए 45 दिवसीय फ्री जॉब रेडीनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम के दूसरे चरण में 18 युवाओं को अच्छी सैलरी के साथ प्राइवेट कंपनियों में नौकरी मिल गई है। विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर यह प्रोग्राम शुरू किया गया था। इस ट्रेनिंग के पहले चरण में भी 18 युवाओं को रोजगार मिल चुका है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

जाट कॉलेज में सौंपे गए जॉब ऑफर सर्टिफिकेट

विधायक आदित्य सुरजेवाला की दूरदर्शी पहल और निरंतर प्रयासों के चलते यह सफलता मिली है। उन्होंने ही इस प्रोग्राम को कैथल में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और जाट कॉलेज में सफल युवाओं को जॉब ऑफर सर्टिफिकेट सौंपे। इस प्रोग्राम में युवाओं को हॉस्पिटैलिटी, सर्विस और अन्य सेक्टरों में नौकरी के लिए तैयार किया गया, जिसमें कम्युनिकेशन स्किल्स, डिजिटल साक्षरता, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, वर्क रेडीनेस, लॉजिकल स्किल्स और इंटरव्यू स्किल्स जैसी प्रमुख स्किल्स सिखाई गईं। कोर्स पूरा करने वाले 20 युवाओं में से 18 ने हॉस्पिटैलिटी और अन्य संबंधित क्षेत्रों में अच्छी नौकरियां हासिल कीं।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है प्राथमिकता

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि ग्रामीण व शहरी युवाओं को बड़े ब्रांड्स के साथ जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना उनकी प्राथमिकता है। यह प्रोग्राम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित हो रहा है। आईएचसीएल और हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन का यह सहयोग देशभर में ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर जाट शिक्षण संस्थान प्रधान राजकुमार बेनीवाल, उपप्रधान बलजिंदर भनवाला, सेक्रेटरी रश्मि ढुल, कैशियर बलकार नैन, कार्यकारिणी सदस्य जसबीर मानस जस्सी, सदस्य राजपाल जागलान, सदस्य स्वतंत्रपाल, सदस्य सन्नी चौशाला, प्रिंसिपल डॉ रविंद्र ढिल्लों, जाट आईटीआई प्रिंसिपल कुलदीप गोपरा, कुलबीर चहल सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment