गांव सांगन में विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किया वाल्मीकि चौपाल के नवनिर्माण का शिलान्यास

गांव सांगन में विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किया वाल्मीकि चौपाल के नवनिर्माण का शिलान्यास

गांव सांगन में वाल्मीकि चौपाल के नवनिर्माण का किया शिलान्यास

विधायक आदित्य सुरजेवाला बोले—कैथल हलके के विकास में नहीं आने देंगे कोई कमी, जनता से किए वादे निभाना प्राथमिकता

कैथल /9 सितम्बर2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

कैथल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की सक्रियता लगातार जारी है। इसी कड़ी में विधायक आदित्य सुरजेवाला ने गांव सांगन में वाल्मीकि चौपाल के नवनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला का स्वागत करते हुए उनका तहेदिल से आभार व्यक्त किया

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष की सीमाएं मायने नहीं रखतीं। जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है और क्षेत्र के विकास के लिए वे पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों की रफ्तार को किसी भी सूरत में धीमा नहीं पड़ने दिया जाएगा

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि गांव सांगन में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इससे पहले भगवान परशुराम धर्मशाला में कमरे का निर्माण पूरा करवाकर उसका उद्घाटन किया जा चुका है। गांव में ओपन जिम की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है, जबकि श्री गुरुद्वारा साहिब में कमरे का नवनिर्माण कार्य प्रगति पर है। इसका निर्माण पूरा होते ही कमरे व ओपन जिम का भी शीघ्र उद्घाटन किया जाएगा

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि जमीन पर विकास कार्यों को पूर्णतया सम्पन्न करना है। ग्रामीणों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जा रहा है और आने वाले समय में भी कैथल हलके के गांवों में विकास की गति और तेज की जाएगी। इस अवसर पर गांव के सरपंच सरदार गुरनाम सिंह ने सभी ग्राम वासियों की ओर से विधायक आदित्य सुरजेवाला का आभार व्यक्त किया

उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद एकमात्र विधायक आदित्य सुरजेवाला कैथल हलके के गांवों और शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से काबिले तारीफ है। सरपंच गुरनाम सिंह सहित समस्त ग्रामवासियों ने कहा कि विधायक आदित्य सुरजेवाला द्वारा बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र की समस्याओं को उठाया जा रहा है और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि आने वाले समय में गांव सांगन में भी विकास की नई परियोजनाएं शुरू होंगी। वाल्मीकि चौपाल के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष गांव की अन्य मांगें भी रखीं और उम्मीद जताई कि उन्हें भी जल्द पूरा करवाया जाएगा

इस अवसर पर सरदार रतन सिंह, सरदार निशान सिंह, चंद्रमणि शर्मा, शीशपाल वाल्मीकि, ओमप्रकाश वाल्मीकि, सुखदेव वाल्मीकि, एडवोकेट राजबीर शर्मा, डॉ नरेश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, चंद्रभान शर्मा, छज्जू सैन, पंचायत मेंबर जयप्रकाश, सुरेश, उदयभान नैन, गजे सिंह नैन, जयबीर नैन सहित अन्य साथी मौजूद रहे

Share:

Comments

Leave a comment