नरवाना के वार्ड-18 पंजाबी चौक पहुंचा आदित्य सुरजेवाला निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल वैन का कारवां, बांटी गईं दवाइयां

नरवाना के वार्ड-18 पंजाबी चौक पहुंचा आदित्य सुरजेवाला निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल वैन का कारवां, बांटी गईं दवाइयां

कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने एक बार फिर जनसेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया है। सेवा व समर्पण भावना से शुरू हुई जन सेवा की पहल का कारवां कैथल विधानसभा के साथ-साथ नरवाना क्षेत्र में भी लगातार जारी है। गांव कलौदा कलां से शुरू हुए मानव सेवा के इस अभियान के तहत नरवाना विधानसभा में दो दर्जन से ज्यादा गांव व नरवाना शहर के इलाकों में शिविर आयोजित हो चुके हैं। विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर सेवा व समर्पण के तहत शुरू की गई आदित्य निःशुल्क मोबाइल अस्पताल वैन गरीब व जरूरतमंदों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।

इससे पहले यह मोबाइल अस्पताल पहले ही गांव कलौदा कलां, दनौदा खुर्द, फरैण कलां, फरैण खुर्द, खरड़वाल, खरल, ढ़ाकल, पीपलथा, सिंसर, लौन, सच्चा खेड़ा, रसीदां, भिखेवाला, बेलरखा, गुरथली, नरवाना शहर की चमेला कॉलोनी, वार्ड 15, नई बस्ती इस्माइलपुर रोड, वार्ड- 22/23, सैनी मोहल्ला, सुरजाखेड़ा, धर्म सिंह कॉलोनी, वार्ड-3, वार्ड नं.-19, रविदासिया मोहल्ला सहित कई जगहों पर पहुंच चुका है, जहां हजारों लोगों को लाभ मिला है। यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रही है, जिन्हें अस्पताल जाने में परेशानी होती है या जो नियमित स्वास्थ्य जांच से वंचित रह जाते हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नरवाना के वार्ड-18 में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

आज नरवाना शहर की वार्ड -18, पंजाबी चौंक में पहुंचे इस चलते-फिरते अस्पताल में ग्रामवासियों को पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सा जांच और दवाइयां वितरित की गईं। गौरतलब है कि नरवाना क्षेत्र में इस नि:शुल्क आदित्य सुरजेवाला मोबाइल अस्पताल वैन सेवा के संचालन व्यवस्था को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। आज वार्ड नं.-18, पंजाबी चौंक, गीता मंदिर परिसर में इस वैन के साथ में नरवाना जयराम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. गरिमा एमबीबीएस और स्टाफ की टीम ने भी अपनी सेवाएं दीं। इस टीम द्वारा मौके पर ही रोगियों का मैडिकल चेकअप करके दवाइयां द्वारा इलाज किया गया। आज इस शिविर का उद्घाटन डेरा बाबा पीपल नाथ नरवाना के महन्त जांगनाथ जी महाराज जी द्वारा रिबन काटकर किया गया।

सुबह से उमड़ी लोगों की भारी भीड़

सुबह से ही कैंप में लोगों की भारी भीड़ देखी गई। डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, सामान्य बीमारियां और अन्य जांचें कीं तथा मौके पर ही जरूरी दवाइयां मुफ्त प्रदान कीं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने इस सुविधा की खूब सराहना की। विधायक आदित्य सुरजेवाला का धन्यवाद करते हुए बिट्टू सेतिया, परमेश, सतविंदर, संतोष देवी ने कहा कि घर के पास ही इतनी अच्छी सुविधा मिल जाए, इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। आज तक ऐसा विधायक और जन प्रतिनिधि नहीं मिला जिन्होंने जनता की सेवा के लिए फ्री चेकअप और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। आदित्य सुरजेवाला की यह पहल काबिलेतारीफ है। सुरजेवाला परिवार हमेशा जनता की सेवा में सदैव सबसे आगे रहा है। हम ख़ुशकिस्मत हैं कि हमें आदित्य सुरजेवाला जैसा युवा सोच का नेता मिला, जो कैथल ही नहीं बल्कि नरवाना सहित पूरे इलाके में जन सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं।

हर गांव और वार्ड तक पहुंचेगा मोबाइल अस्पताल

इस मौके पर वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सुरजेवाला ने बताया कि यह मोबाइल अस्पताल नरवाना हलके के हर गांव और हर वार्ड तक पहुंचेगा ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं घर-द्वार पर मिल सकें। हमारा लक्ष्य है कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं घर के नजदीक ही मिल जाए ताकि वो अपनी स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की सुविधा ले सकें। वार्ड वासियों व हल्कावासियों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला की इस अनूठी पहल को सराहते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति बताया है। यह पहल विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो रही है, जिन्हें अस्पताल जाने में परेशानी होती है या जो नियमित स्वास्थ्य जांच से वंचित रह जाते हैं।

इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कैलाश सिंगला, प्रधान अशोक नागपाल, पार्षद गौरव सेतिया, पुजारी गणेश चंद्र कौशिक, किसान कांग्रेस के युवा जिला प्रधान बिंदर फरैण, अशोक कक्कड़, देशराज माटा, उमेश रहेजा, श्याम मिगलानी, निखिल गर्ग, डॉ शमशेर अमरगढ़, अनिल वधवा, राजू सेतिया, सुमित टुरेजा, प्रिंस रावल, अतुल कक्कड़, संतलाल सेतिया, ओजस्वी माटा, सुभाष पटवारी, सुषमा मक्कड़, रामफल मोर, धौला नैन, संजीव धमतान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment