नरवाना: अग्रवाल वैश्य समाज महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, सोनल गुप्ता बनीं तीज क्वीन

अग्रवाल वैश्य समाज महिला विंग नरवाना ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव।
नरवाना,/ 13 अगस्त 2026/नरेन्द्र जेठी
अग्रवाल वैश्य समाज महिला विंग द्वारा तीज महोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नेहा गोयल प्रिंसिपल रेनबो किड्स प्ले स्कूल नरवाना रही । इस कार्यक्रम में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुशीला सर्राफ, जिला अध्यक्षा सरोज गोयल और जिला महासचिव प्रियंका गोयल ने विशेष रूप से शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विंग नरवाना की अध्यक्षा सोनिया मित्तल ने की। महिला विंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया और तीज पर्व को पारंपरिक उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया ।कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी मुख्य अतिथियों का पहुंचने पर अंग वस्त्र पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ज्योत प्रचलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक हरियाली तीज की झलक के साथ हुई ।महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा गीत संगीत, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से तीज पर्व की संस्कृति और परंपरा को जीवंत किया ।पूरे आयोजन में महिलाओं का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया ।
जिसमें महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।कार्यक्रम के दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें श्रीमती सोनल गुप्ता ने तीज क्वीन का खिताब जीता। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंच पर सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया गया।
महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुशीला सर्राफ ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा की तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान है ।
ऐसे आयोजन महिलाओं को आपसी मेलजोल बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति से जोडऩे का अवसर प्रदान करते हैं ।कार्यक्रम के समापन पर महिला विंग नरवाना की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया मित्तल और प्रेस प्रवक्ता रजनी गोयल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाली अपनी पूरी टीम एवं सभी मुख्य अतिथि पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि टीम की एकजुटता और सहयोग से ही इस प्रकार के भव्य आयोजन सफल हो पाते हैं। इस कार्यक्रम में महिला विंग नरवाना की सचिव पूजा गुप्ता, कोषाध्यक्ष मन्नू सिंगला, प्रेमलता , श्वेता गर्ग, श्वेता अग्रवाल, पूनम गर्ग, रीटा गर्ग , रितु , दीप्ति गोयल, सोनिया गर्ग , रिशु गोयल , चेतना, अंकिता और अन्य सभी महिला सदस्य उपस्थित रही।