जींद में अग्रवाल समाज का भव्य सम्मान समारोह: भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का जोरदार स्वागत, उत्सव होटल में उमड़ा जनसैलाब

www.atalhind.com16 June 20262 min read1 viewsजींद
जींद में अग्रवाल समाज का भव्य सम्मान समारोह: भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का जोरदार स्वागत, उत्सव होटल में उमड़ा जनसैलाब
अग्रवाल समाज द्वारा डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, उत्सव होटल में उमड़ा जनसैलाब
जींद /16 जून 2026 /अटल हिन्द ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष एवं अग्रवाल समाज की बेटी डॉ. अर्चना गुप्ता के सम्मान में समस्त अग्रवाल समाज जींद द्वारा सोमवार को उत्सव होटल में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले भर से बड़ी संख्या में अग्र बंधुओं, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर डॉ. अर्चना गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. अर्चना गुप्ता को फूल-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने उनकी नियुक्ति को पूरे अग्रवाल समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि उनकी सफलता से समाज की महिलाओं एवं युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।
अग्रोहा धाम जींद के प्रधान अशोक गोयल ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष बनना समाज के लिए सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और उत्साह ने इस समारोह को ऐतिहासिक बना दिया है। समारोह में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने डॉ. अर्चना गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, संगठन और सामाजिक सहभागिता का विशेष संदेश भी देखने को मिला।
इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण मिड्ढा, देवेंद्र अत्री विधायक, कर्ण बेदी, मदन लाल गोयल प्रभारी, तेजेंद्र ढुल जिला प्रधान, योगेश बैरागी चेयरमेन, डॉ अनिल गुप्ता, श्रीचंद जैन, पुष्पा तायल, अशोक गोयल, राजकुमार गोयल, बीएस गर्ग, सुरेश गोयल, मनीष गोयल, सतपाल जैन, अनिल बंसल, सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग, बनीश गर्ग, नरेश तायल, पवन सिंगला, संजय गर्ग, बालकिशन गोयल, रविन्द्र गर्ग, धनराज गोयल, अनिल जैन, राम बिलास मित्तल, डॉ सुरेश जैन, डॉ रमेश बंसल, अतुल गर्ग, अमित गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment