कैथल में अग्रवाल वैश्य समाज महिला विंग ने मनाया तीज और स्वतंत्रता दिवस: प्रियंका मित्तल बनीं तीज क्वीन

अग्रवाल वैश्य समाज महिला विंग ने मनाया तीज एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह
कैथल /12 अगस्त 2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
अग्रवाल वैश्य समाज की महिला विंग की ओर से तीज एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अक्षरा गुप्ता एवं कैथल विधानसभा अध्यक्ष ऋद्धि गुप्ता ने की। समारोह में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डांस, खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं ने समारोह में खूब रंग जमाया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह में तीज क्वीन का खिताब प्रेंका मित्तल ने अपने नाम किया। वहीं अग्रवाल समाज से जुड़ी कई महिला उद्यमियों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए अपने व्यवसाय एवं प्रतिभाओं को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संगठन के विस्तार के तहत गहला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निधि जिंदल की नियुक्ति की गई। उनकी नियुक्ति का उपस्थित महिलाओं ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में समाज की अनेक पदाधिकारी एवं महिला सदस्य उपस्थित रहीं, जिनमें रितु जिंदल, राखी गोयल, मधु कंसल, सुमन गर्ग, साधना गर्ग, शमी कंसल, नीलम कंसल, नीलम बंसल, नेहा, नेहा मित्तल, नेहा गर्ग, हीना गर्ग एवं सिल्की गर्ग सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
अक्षरा गुप्ता एवं ऋद्धि गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एकजुट करने, उनकी प्रतिभाओं को मंच देने और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का माध्यम हैं। इस कार्यक्रम से कैथल जिले में अग्रवाल वैश्य समाज की महिला टीम को नई ऊर्जा और मजबूती मिली है।
कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ हुआ। उपस्थित महिलाओं ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।