रेवाड़ी में भाजपा नेता अजय कांटीवाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किया स्वागत, हाफ मैराथन को बताया स्वास्थ्य के लिए प्रेरणादायक

रेवाड़ी में भाजपा नेता अजय कांटीवाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किया स्वागत, हाफ मैराथन को बताया स्वास्थ्य के लिए प्रेरणादायक

अटल हिन्द ब्यूरो, रेवाड़ी, 7 सितंबर। रेवाड़ी हाफ मैराथन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भाजपा नेता अजय कांटीवाल ने स्वागत किया। यह कार्यक्रम रेवाड़ी में आयोजित किया गया था। इस दौरान भाजपा नेता अजय कांटीवाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अभिनंदन किया।

मैराथन को बताया फिटनेस के प्रति जागरूकता

अजय कांटीवाल ने हाफ मैराथन के आयोजन को युवाओं और आमजन में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में फिटनेस को लेकर सकारात्मक संदेश जाता है।

खेलों और युवाओं को प्रोत्साहन

अजय कांटीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों और युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने इस हाफ मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment