हरियाणा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अजय खुंडिया बोले- केवल भाजपा है सर्वहितैषी पार्टी

हरियाणा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अजय खुंडिया बोले- केवल भाजपा है सर्वहितैषी पार्टी

नूंह, 03 सितंबर। हरियाणा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सर्वहितैषी पार्टी है। यह पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में पूरा विश्वास रखती है। भाजपा की सरकार में किसी भी वर्ग या जाति के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। सरकार का मुख्य प्रयास अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

झिर कमल पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया

अजय खुंडिया गुरुवार को अपने प्रदेश स्तरीय प्रवास कार्यक्रम के तहत नूंह स्थित भाजपा जिला कार्यालय झिर कमल पहुंचे थे। उनके स्वागत और सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने की थी। नूंह पहुंचने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीर सिंह मामलिका और जिला उपाध्यक्ष मास्टर गंगा दान डागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं और गुलदस्ते भेंट करके उनका स्वागत किया था।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

देश निरंतर समृद्धि और विकास की ओर बढ़ रहा है

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजय खुंडिया ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद देश निरंतर समृद्धि और विकास की ओर बढ़ रहा है। विशेष रूप से अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने भाजपा शासनकाल के दौरान उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा समाज के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

सरकारी योजनाओं का मिल रहा है लाभ

उन्होंने जानकारी दी कि डिजिटल बैंकिंग, विवाह शगुन योजना, हर घर शौचालय, हर घर नल, विशेष अनुदान और ऋण योजनाओं सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की सोच के कारण समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का बयान

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर सबका विकास करने के लिए कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि देश विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नूंह पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया का स्वागत करते हुए कहा कि उनके प्रवास से अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश तंवर, प्रदेश सचिव अंजू बाला भादस, जिला सचिव लाजपत राय एडवोकेट, जिला महामंत्री हेमराज शर्मा व रमेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी, दीपक सीकरी, गोपाल पटेल, अंजू रानी, टेक चंद गौहर, हरी राम मामलिका, प्रीतम सिंह सरपंच सहित बड़ी संख्या में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment