अलीगढ़ में वार्ष्णेय युवा संगठन के हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं का धमाल, करिश्मा विशाल वार्ष्णेय बनीं तीज क्वीन

अलीगढ़ में वार्ष्णेय युवा संगठन के हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं का धमाल, करिश्मा विशाल वार्ष्णेय बनीं तीज क्वीन

वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर, अलीगढ़ रजिस्टर्ड के तत्वावधान में स्थानीय राधा वन आगरा रोड पर हरियाली तीज का कार्यक्रम बहुत जोर-शोर से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर मस्ती की और सावन की मल्हारों पर खूब नृत्य किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में देशभक्ति के संगीत पर भी शानदार नृत्य प्रस्तुत किए गए।

वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर, अलीगढ़ रजिस्टर्ड के सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हरियाली तीज कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर और माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों और उनकी धर्मपत्नियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष अर्धांगनी ज्योति वार्ष्णेय, मुख्य सलाहकार भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक एवं उनकी अर्धांगिनी दीपिका वार्ष्णेय, आकाश दीप वार्ष्णेय एडवोकेट एवं उनकी अर्धांगिनी शैल वार्ष्णेय उपस्थित रहीं। इसके अलावा अध्यक्ष धनंजय वार्ष्णेय भैय्यन ज्वेलर्स एवं उनकी अर्धांगिनी राशि वार्ष्णेय, महामंत्री रोहित कुमार पीतल एवं उनकी अर्धांगिनी सोनल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष गौरांग वार्ष्णेय स्टील एवं उनकी अर्धांगिनी नंदनी वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलन में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक अतुल सायकिल, अमित कोल, शुभम कृष्ण वार्ष्णेय, प्रदीप कुमार गुप्ता, लव गुप्ता और कनिक वार्ष्णेय ने सभी पुरुष अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। वहीं प्रियंका वार्ष्णेय, निशि वार्ष्णेय, मोना वार्ष्णेय, हर्षिता नंदन, ज्योति वार्ष्णेय और नेहा वार्ष्णेय ने सभी महिलाओं को वेळा के फूलों का गजरा एवं ब्रॉच पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस आयोजन के दौरान अनिल अन्नू, मनोज गुप्ता लकी, अनु गुप्ता, गौरव पराग कोल्ड, राजीव कृष्ण, सरिता वार्ष्णेय, शालिनी गुप्ता, हर्षिता गुप्ता, डॉ. प्रियांक गुप्ता, हिमांशु एन के, अंकुर सिलसन, राहुल सरस्वती, संजीव जे एम डब्लू, आशु गैस और नवनीत जौनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment