ऑल इंडिया थल सैनिक एनसीसी कैंप का पांचवां दिन, कैडेट्स के लिए आयोजित हुई 1.5 किलोमीटर शारीरिक क्षमता प्रतियोगिता

ऑल इंडिया थल सैनिक एनसीसी कैंप का पांचवां दिन, कैडेट्स के लिए आयोजित हुई 1.5 किलोमीटर शारीरिक क्षमता प्रतियोगिता

गुरुग्राम/दिल्ली कैंट में आयोजित ऑल इंडिया थल सैनिक एनसीसी कैंप का शुक्रवार को पांचवा दिन रहा। इस पांचवें दिन सीनियर डिवीजन और सीनियर विंग के कैडेट्स के लिए 1.5 किलोमीटर शारीरिक क्षमता प्रतियोगिता (PET) का आयोजन किया गया। देशभर से आए कैडेटों ने इस प्रतियोगिता में बहुत उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। सभी कैडेटों ने अपनी शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल बिरेंद्र वत्स ने की कैडेटों के उत्साह की सराहना

प्रतियोगिता का शुभारंभ एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ शुरू होते ही कैडेटों ने निर्धारित दूरी को पूरा करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा दिखाई। कैडेटों ने पूरा अनुशासन और प्रतिस्पर्धी भावना के साथ अपना दमखम दिखाया। एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल बिरेंद्र वत्स ने कैडेटों के उत्साह और उनके प्रदर्शन की खुलकर सराहना की। उन्होंने सभी कैडेटों को कैंप में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

प्रतियोगिताओं से शारीरिक क्षमता और नेतृत्व क्षमता का होता है विकास

लेफ्टिनेंट जनरल बिरेंद्र वत्स ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कैडेटों के लिए बहुत उपयोगी होती हैं। ये प्रतियोगिताएं कैडेटों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत निरोगी काया और स्वस्थ शरीर हर मानव का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रतियोगिता के विजेता और उपस्थित गणमान्य अधिकारी

इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु निदेशालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। जम्मू-कश्मीर निदेशालय ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ निदेशालय की संयुक्त टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी कैडेटों को एनसीसी महानिदेशक ने अपने हाथों से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। महानिदेशक ने सभी कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने प्रशिक्षण और अनुभवों का उपयोग भविष्य में देश की सेवा और समाज के हित में करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डीजी एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स वाईएसएम, एसएम, वीएसएम मौजूद रहे। इसके साथ ही एडीजी ब्रावो मेजर जनरल विकास भारद्वाज एसएम, और ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश सहित एनसीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशिक्षण स्टाफ भी वहां उपस्थित रहे।

Share:

Comments

Leave a comment