अम्बाला में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया, छात्राओं ने प्रधानाध्यापक और थाना प्रभारी को बांधी राखी

अम्बाला में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया, छात्राओं ने प्रधानाध्यापक और थाना प्रभारी को बांधी राखी

अम्बाला के गांव झाड़ूमाजरा स्थित सरकारी स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने मुख्याध्यापक प्रदीप कुमार को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने मुख्याध्यापक की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। इस दौरान स्कूल परिसर में पारिवारिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। मुख्याध्यापक प्रदीप कुमार ने छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक है। ऐसे पर्व विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोडऩे का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। स्कूल स्टाफ ने भी छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्कूल में आयोजित इस आयोजन ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।

बराड़ा थाना प्रभारी को राखी बांधकर दिया भाई-बहन के रिश्ते का संदेश

अम्बाला के बराड़ा स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम की बीके चेतना दीदी ने रक्षाबंधन के अवसर पर बराड़ा थाना प्रभारी रामकरण को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को राखी की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। बीके चेतना दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। पुलिसकर्मी दिन-रात अपनी ड्यूटी निभाकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। थाना प्रभारी रामकरण ने भी ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से किए गए इस आत्मीय सम्मान के लिए बीके चेतना दीदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी आश्रम से जुड़े सदस्यों ने भी थाना प्रभारी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान वातावरण सौहार्दपूर्ण और आध्यात्मिक रहा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment