लखनऊ में 2 किलोवाट घरेलू बिजली कनेक्शन पर चल रहा मैरिज लॉन, अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर घिरे

लखनऊ में 2 किलोवाट घरेलू बिजली कनेक्शन पर चल रहा मैरिज लॉन, अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर घिरे

लखनऊ में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जबरिया रिटायर अमिताभ ठाकुर की पत्नी अधिवक्ता नूतन ठाकुर द्वारा एक नया कारनामा सामने आया है। नूतन ठाकुर लखनऊ के खरगापुर क्षेत्र में जश्न मैरिज लॉन को धड़ल्ले से चला रही हैं। यह मैरिज लॉन महज 2 किलोवाट के घरेलू विद्युत कनेक्शन पर संचालित किया जा रहा है। जबकि किसी भी तरह के व्यावसायिक प्रयोग के लिए व्यावसायिक विद्युत कनेक्शन होना अनिवार्य होता है। यह डोमेस्टिक कनेक्शन अमिताभ ठाकुर के पिता तपेश्वर नारायण ठाकुर के नाम पर दर्ज है।

संजय शर्मा की शिकायत से हुआ बड़ा खुलासा

यह पूरा चौंकाने वाला खुलासा लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र निवासी संजय शर्मा की शिकायत की निस्तारण आख्या के माध्यम से सामने आया है। बिजली विभाग के निरीक्षण प्रपत्र में परिसर के विद्युत कनेक्शन की श्रेणी एलएमवी-1 (LMV-1) दर्ज है। इसके अलावा कनेक्शन का स्वीकृत भार लगभग 2 किलोवाट दर्ज किया गया है। निरीक्षण के दौरान ली गई तस्वीरों में जश्न लॉन का प्रवेश द्वार और उसी परिसर में लगा हुआ विद्युत मीटर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। तस्वीरों में दर्ज की गई जीपीएस लोकेशन भी खारगापुर रोड, कौशलपुरी, गोमती नगर, लखनऊ स्थित जश्न मैरिज लॉन की ही है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बिजली कनेक्शन की श्रेणी को लेकर उठे गंभीर सवाल

इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण सवाल बिजली कनेक्शन की श्रेणी को लेकर खड़ा होता है। उपलब्ध विद्युत टैरिफ व्यवस्था के अनुसार एलएमवी-2 श्रेणी गैर-घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित की जाती है। इस श्रेणी में दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट, निजी गेस्ट हाउस और मैरिज हाउस जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को शामिल किया गया है। जब किसी भी परिसर में मैरिज लॉन जैसी व्यावसायिक गतिविधि का संचालन हो रहा हो, तो यह राज्य सरकार के साथ धोखाधड़ी का विषय बनता है। इससे सरकारी खजाने को भारी क्षति पहुंचाई जा रही है और यह जांच का विषय है कि वहां 2 किलोवाट का कनेक्शन किस आधार पर स्वीकृत किया गया।

आजाद अधिकार सेना और पार्टी पदाधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें

यह पूरा मामला आजाद अधिकार सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर, उनकी पत्नी व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव अधिवक्ता नूतन ठाकुर और अमिताभ के पिता तपेश्वर नारायण ठाकुर को कटघरे में खड़ा करता है। पार्टी हमेशा अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार का विरोध और घर-घर संविधान जैसी बड़ी-बड़ी बातें करती है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी के आदर्श-वाक्य केवल जुमले मात्र हैं। पार्टी के सर्वोच्च पदाधिकारी ही नियमों को ताक पर रखकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

Share:

Comments

Leave a comment