Gold Silver Price: 1.49 लाख पर पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड, चांदी के भी बदल गए दाम; देखें आज का ताजा भाव
Gold Silver Price: सोने- चांदी की कीमतों में आज 9 अक्टूबर को एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के अलग- अलग शहरों में 24 और 22 कैरेट सोना सस्ता हुआ और दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। देशभर में 24 कैरेट, 10 ग्राम सोने के औसत भाव ₹1,49,560 से 1.50 लाख रुपये के बीच बना हुआ है।
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड फिसलकर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,600 रुपये बढ़ी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने में तेजी का रुख है। कीमत 4,147.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
देश के बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,560 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट का भाव 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,49,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,37,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वहीं जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमतें 1,49,690रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
चांदी का ताजा भाव
चांदी के ताजा भाव की बात करें तो आज 9 अक्टूबर को इसमें भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 1.25% बढ़कर यानी 2766 रुपये तेजी के साथ 2,23,999 रुपये प्रति किलो हो गया है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,21,233 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज 9 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी की कीमतें 2.35 लाख रुपये के आसपास ट्रेड कर रही है। जबकि भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2.24 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर है।