NEET Success Story: गांव के स्कूल से डॉक्टर बनने तक का सफर, आरा की दो बहनों ने पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाबी
NEET Success Story: शाहपुर (भोजपुर)। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी दो बहनों ने अपनी कड़ी मेहनत और पक्के इरादे से ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। शाहपुर प्रखंड के दियारा इलाके के छोटे से गांव दिलमनपुर की रहने वाली ज्योति पांडे और चांदनी पांडे ने मेडिकल के क्षेत्र में यह बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों बहनों ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के ही स्कूलों से की और कम साधन होने के बावजूद नीट (NEET) जैसी मुश्किल परीक्षा पास करके डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा किया। उनकी इस कामयाबी से परिवार और पूरे इलाके में जश्न का माहौल है।
गांव के स्कूल से पढ़ाई, फिर मेडिकल का चुनाव
दिलमनपुर निवासी धनंजय पांडे और मंजू देवी की बड़ी बेटी ज्योति पांडे ने गांव के माहौल में रहते हुए अपनी पढ़ाई भी की और मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने वर्ष 2018 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।
बता दें कि NEET में उनकी रैंक 38411 रही थी। इसके बाद उन्होंने मेडिकल लाइन में आगे बढ़ने का डिसीजन लिया। लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने वर्ष 2025 में एमडी मेडिसिन की पढ़ाई पूरी की।
ज्योति ने हासिल की एमडी मेडिसिन की डिग्री
बता दें कि ज्योति पांडे ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हरदोई से एमडी मेडिसिन की डिग्री हासिल की है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर विशेषज्ञ चिकित्सक बनने तक का उनका सफर बेहद मुश्किल रहा।
दूसरी तरफ परिवार के सहयोग और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तभी आज उनकी ये अचीवमेंट परिवार के लिए गौरव का विषय बन गई। ज्योति की सफलता गांव की दूसरी बेटियों के लिए भी एक प्रेरणा बन गई है।
छोटी बहन चांदनी भी डॉक्टर बनने के करीब
बड़ी बहन ज्योति के बाद छोटी बहन चांदनी पांडे ने भी मेडिकल क्षेत्र में अपनी राह बनायी। चांदनी ने भी वर्ष 2022 में NEET परीक्षा में 41223 रैंक हासिल कर अपनी मेहनत का लोहा मनवा दिया
इसके बाद उन्हें एमबीबीएस में एडमिशन लिया। वह अब अपनी मेडिकल पढ़ाई पूरी करने के अंतिम चरण में हैं। जानकारी के मुताबिक करीब पांच महीने के भीतर वह एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर लेंगी।
सीमित संसाधनों के बीच हासिल की बड़ी सफलता
दोनों बहनों की कहानी इसलिए भी इतनी स्पेशल है क्योंकि उन्होंने अपनी शिक्षा की शुरुआत गांव के माहौल में रहकर वहीं के स्कूल से की। उन्होंने बिना बड़े शहरों जैसी सुविधाओं के बिना भी अपने सपने पूरे किए।। पढ़ाई के दौरान मेहनत, लगन और परिवार के प्रोत्साहन को उन्होंने अपनी ताकत बनाया। यही वजह है कि दोनों बहनें आज मेडिकल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।
गांव की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
ज्योति और चांदनी की सफलता से दिलमनपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के लोग भी गौरव का विषय बन गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली बेटियों के लिए दोनों बहनों की उपलब्धि एक बड़ी प्रेरणा बन चुकी है।
दोनों बहनों की ये सफलता से ये सीख मिलती है कि केवल बड़े शहर और महंगे संसाधन ही जरूरी नहीं होते हैं। अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार जारी रहे तो गांव में रहकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।
माता-पिता का सपना हुआ साकार
बेटियों की सफलता से माता-पिता धनंजय पांडे और मंजू देवी बहुत खुश हैं। उन्होंने अपनी बेटियों की पढ़ाई के दौरान उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए खूब प्रेरित किया ।
आज एक बेटी एमडी मेडिसिन की डिग्री हासिल कर डॉक्टर बन गई है, जबकि दूसरी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बेहद करीब है। दोनों की उपलब्धि ने परिवार के सपने को साकार करने के साथ पूरे गांव का नाम रोशन किया।