{"vars":{"id": "91925:5179"}}

HCS Final Result 2026 जारी! हरियाणा में 101 नए अफसरों का चयन, यहां देखें पूरी अपडेट

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने नवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को हरियाणा सिविल सेवा (HCS) और संबद्ध सेवाओं की भर्ती का अंतिम परिणाम (Final Result) घोषित कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 102 पदों में से 101 योग्य अधिकारियों का चयन किया गया है।
 
चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने नवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को हरियाणा सिविल सेवा (HCS) और संबद्ध सेवाओं की भर्ती का अंतिम परिणाम (Final Result) घोषित कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 102 पदों में से 101 योग्य अधिकारियों का चयन किया गया है। इससे पहले आयोग ने 8 अक्टूबर को मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर मेरिट सूची और चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए थे, जिससे यह साफ हुआ था कि किन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अब शनिवार को जारी किए गए इस परिणाम में मेरिट, उम्मीदवारों की प्राथमिकताओं (Preferences) और श्रेणियों (Categories) के आधार पर पदों का आधिकारिक आवंटन (Service Allocation) कर दिया गया है। इससे चयनित उम्मीदवारों को यह स्पष्ट हो गया है कि उन्हें कौन सा कैडर या पद मिला है। इन्हें मिला प्रतिष्ठित HCS कैडर आयोग द्वारा जारी परिणामों के अनुसार, परीक्षा के टॉपर अभिषेक सरोहा समेत कुल 8 अभ्यर्थियों को अनारक्षित वर्ग में HCS कैडर प्राप्त हुआ है। इसके अलावा अनारक्षित वर्ग में एचसीएस पद पाने वालों में कुलदीप, इशा काला, क्रीमि, छवि, रजत फोगाट और मानवी शामिल हैं। खास बात यह है कि आरक्षित वर्ग से ताल्लुक रखने वाले राहुल सैनी, रेणु और जैनव खातून ने भी अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा के दम पर अनारक्षित वर्ग के एचसीएस कैडर में शानदार जगह बनाई है। कुल मिलाकर 24 अधिकारियों को प्रतिष्ठित HCS कैडर मिला है। विभिन्न विभागों में हुआ अधिकारियों का चयन HCS के अलावा अन्य प्रशासनिक और कार्यकारी सेवाओं के पदों पर भी योग्य उम्मीदवारों को तैनाती मिली है: उप पुलिस अधीक्षक (DSP): 8 उम्मीदवार उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ETO): 27 अधिकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC): 2 उम्मीदवार सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां (ARCS): 3 अधिकारी इस अंतिम परिणाम के घोषित होने के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी सफल उम्मीदवार अब प्रशासनिक सेवाओं में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं।