{"vars":{"id": "91925:5179"}}

भारतीय साहित्य, संस्कृति और मानवीय चेतना के महान प्रतीक हैं महर्षि वाल्मीकि: प्रो. असीम कुमार घोष  

भारतीय साहित्य, संस्कृति और मानवीय चेतना के महान प्रतीक हैं महर्षि वाल्मीकि: प्रो. असीम कुमार घोष
 

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने भगवान वाल्मीकि छात्रावास में कमरों के निर्माण का किया शिलान्यास और 15 लाख रुपए देने की करी घोषणा

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर किए पुष्प अर्पित

प्रदेश के सभी नागरिकों को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं

सर्व समाज के सहयोग से ही प्रदेश और देश का उत्थान संभव : कृष्ण कुमार बेदी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 नवंबर को करनाल में रोड शो कर विपक्ष के झूठ का देंगे जवाब

चंडीगढ़,

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय साहित्य, संस्कृति और मानवीय चेतना के महान प्रतीक हैं। उन्हें आदि कवि और उनकी अमर रचना रामायण को आदिकाव्य के रूप में सम्मान प्राप्त है। रामायण केवल एक महाकाव्य नहीं, बल्कि जीवन-मूल्यों, कर्तव्यबोध, त्याग, मर्यादा की अनुपम कृति है। महर्षि वाल्मीकि की रामायण हमें सिखाती है कि जीवन में कर्तव्य, सत्य, त्याग और मर्यादा का विशेष महत्व है। भगवान श्रीराम का कर्तव्य बोध, भरत का त्याग, लक्ष्मण की निष्ठा, सीता का धैर्य और हनुमान का सेवा भाव हमें अपने जीवन में उच्च आदर्श अपनाने की प्रेरणा देते हैं। 

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष सोमवार को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि आश्रम एवं वाल्मीकि सभा द्वारा थानेसर, कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने दीप प्रज्वलित कर व भगवान वाल्मीकि जी चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने भगवान वाल्मीकि छात्रावास में कमरों के निर्माण का शिलान्यास किया और निर्माण कार्य में सहयोग की भावना से दो कमरों के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश के सभी नागरिकों को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।